न्यूजीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने लिया इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास
नई दिल्ली, 31 अगस्त: न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। डी ग्रैंडहोम (36) ने इस सप्ताह न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ चर्चा के बाद ये फैसला किया। इसके साथ ही कॉलिन अब अपने बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से मुक्त हो गए हैं।

जिम्बाब्वे में जन्मे कीवी ने कहा कि कई वजहों ने उनके फैसले में एक भूमिका निभाई। चोटों ने दिक्कत थी और उम्र भी बढ़ती जा रही थी।
डी ग्रैंडहोम ने कहा, "मैं स्वीकार करता हूं कि मेरी उम्र कम नहीं हो रही है और चोटों के कारण ट्रेनिंग मुश्किल होती जा रही है। मेरा एक बढ़ता हुआ परिवार भी है और मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि मेरा भविष्य क्रिकेट के बाद कैसा दिखता है। यह सब मेरे दिमाग में पिछले कुछ हफ्तों से चल रहा है।
"मैं भाग्यशाली रहा हूं कि 2012 में डेब्यू करने के बाद से मुझे ब्लैककैप्स के लिए खेलने का मौका मिला है और मुझे अपने अंतरराष्ट्रीय करियर पर गर्व है - लेकिन मुझे लगता है कि यह खत्म करने का सही समय है।"
डी ग्रैंडहोम एक प्रभावशाली रिकॉर्ड के साथ अंतरराष्ट्रीय मंच से विदा हुए। टेस्ट क्रिकेट में उनके 29 मैचों में 38.70 के बढ़िया औसत पर 1432 रन हैं, जिसमें वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक हैं और 32.95 के औसत से गेंदबाजी में भी 49 विकेट शामिल हैं - जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू पर 41 रन देकर छह विकेट शामिल हैं। वह मॉर्डन टाइम के बेस्ट कीवी टेस्ट ऑलराउंडर थे।
वे वनडे में भी मूल्यवान साबित हुए, 45 मैचों में 106.15 की स्ट्राइक-रेट से 742 रन बनाए और गेंद के साथ 41.00 के औसत से 30 विकेट लिए।
ग्रैंडहोम ने 41 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में खेले जिसमें 505 रन और 12 विकेट हासिल किए।
डी ग्रैंडहोम ने कहा कि वह BLACKCAPS के लिए खेलने और न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए इतने सफल समय में साझा करने की यादों को संजोकर रखेंगे।
उन्होंने कहा, "मैंने पिछले एक दशक में इस टीम का हिस्सा बनना पसंद किया है और उन अनुभवों के लिए आभारी हूं जो हमने एक साथ साझा किए हैं। मैंने टीम के साथियों, कोचिंग स्टाफ और कई विपक्षियों के साथ पक्की दोस्ती की है, और जीवन भर यादों को संजो कर रखूंगा।"
डी ग्रैंडहोम ने कहा कि न्यूजीलैंड में घरेलू क्रिकेट खेलने की उनकी इच्छा अभी भी बरकरार है। वे जब भी उपलब्ध हुए तो वहां खेलना चाहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications