मोहम्मद सिराज की गर्लफ्रेंड मामले में आया नया मोड़, एक्ट्रेस की मां ने उठा दिया राज़ से पर्दा

Mohammed Siraj and Mahira Sharma: भारतीय टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज के अफेयर की खबरें चरम पर हैं। इन्स्टाग्राम पोस्ट लाइक होने से शुरू हुआ मामला अफेयर तक पहुँचने की बातें सामने आई हैं। एक दिन पहले ही सूत्रों के हवाले से खबर सामने आई थी कि मोहम्मद सिराज एक टीवी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं।

मोहम्मद सिराज का नाम बिग बॉस फेम माहिरा शर्मा से जोड़ा जा रहा है। माहिरा शर्मा का एक पोस्ट सिराज ने नवम्बर में लाइक किया था। वहां से ही इस तरह की खबरों के कयास लगाये जाने लगे थे। इस बीच मामले को लेकर अब एक नया मोड़ सामने आया है।

mhammed siraj

टेली टॉक इंडिया से बातचीत में माहिरा की माँ सोनिया शर्मा को आगे आना पड़ा है। उन्होंने सिराज और उनकी बेटी माहिरा के बीच बताये जा रहे रिश्ते का खंडन किया है। सोनिया शर्मा ने साफ़ शब्दों में कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। आप क्या बोल रहे हैं। लोग तो कुछ भी कहते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि यह खबर पूरी तरह से झूठ है। मेरी बेटी सेलिब्रिटी है, तो कोई मुंह उठाकर कुछ भी बोल देते हैं, तो क्या हम उन बातों को मान लें?

Mohammed Siraj का नाम पहले भी एक लड़की से जुड़ा

इससे पहले भी सिराज का नाम एक लड़की के साथ जुड़ा था। आशा भोसले की पोती जनाई के साथ लिंकअप की खबरें सामने आई थी। इसके बाद जनई और सिराज दोनों ने ही मामला साफ़ कर दिया था। उन्होंने बताया था कि हम दोनों का रिश्ता भाई-बहन का है। जैसी अफवाहें उड़ाई जा रही है, वैसा कुछ नहीं है।

Mohammed Siraj हैं टीम से बाहर

उल्लेखनीय है कि मोहम्मद सिराज इस समय टीम इंडिया से बाहर हैं। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेलकर आने के बाद वह सफेद गेंद टीम में शामिल नहीं किये गए हैं। सिराज को चैम्पियंस ट्रॉफी की टीम में भी शामिल नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+