इधर वर्ल्ड कप विनिंग टीम बारबाडोस में फंसी, उधर नई टीम इंडिया ज़िम्बाब्वे पहुंची, देखें वीडियो
भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को हराते खिताब अपने नाम कर तहलका मचा दिया। दूसरी बार सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में टीम इंडिया ने टाइटल जीतकर धांसू काम किया है। इस बीच ख़िताब जीतने के बाद भारतीय टीम बारबाडोस में ही फंस गई। वहां हरिकेन तूफ़ान के कारण टीम इंडिया नहीं आ पाई।
भारतीय टीम की वापसी के लिए बीसीसीआई की तरफ से पूरा प्रयास किया जा रहा है। टीम इंडिया गुरुवार देर रात तक दिल्ली आ सकती है। विशेष विमान से खिलाड़ी वापस आएँगे। टीम इंडिया के अलावा वहां पत्रकर भी फंसे हुए हैं। उनको भी उसी विमान से लाने की व्यवस्था बीसीसीआई सचिव जय शाह ने की है।

एक टीम बारबाडोस में फंसी हुई है, तो दूसरी टीम ज़िम्बाब्वे जा चुकी है। टीम इंडिया नए कप्तान और कोच के साथ टी20 सीरीज में खेलने के लिए ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई है। ज़िम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी का जिम्मा शुभमन गिल को सौंपा गया है।
वर्ल्ड कप में गए शिवम दुबे और संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया था, दोनों वहां फंसे हैं इसलिए टीम में अंतिम समय में बदलाव कर दिया गया। वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय टीम को ज़िम्बाब्वे भेजा गया है। हरारे पहुंची टीम इंडिया का वीडियो सामने आ गया है।
साई सुदर्शन, हर्षित राणा और जितेश शर्मा को अंतिम समय में टीम इंडिया में एंट्री मिल गई। जिम्बाब्वे दौरे पर शुरुआती मैचों के लिए उनको टीम में शामिल किया गया है। सैमसन और दुबे जैसे खिलाड़ी बाद में टीम से जुड़ सकते हैं। लक्ष्मण की कोचिंग और गिल की कप्तानी देखने लायक रहेगी।
भारतीय टीम को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 जुलाई को ही खेलना है। यह मैच हरारे में होना है। नई टीम में किन खिलाड़ियों का डेब्यू होगा, यह देखने लायक बात होगी। गिल पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएँगे।












Click it and Unblock the Notifications