Harmanpreet और Meg Lanning में से कौन है ज्यादा अमीर! होश उड़ाने वाली है इस स्टार क्रिकेटर की नेटवर्थ
विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL में मुंबई इंडियंस (MI-W) की कप्तान हरमनप्रीत कौर और दिल्ली कैपिटल्स (DC-W) टीम कप्तान मेग लैनिंग दोनों ही क्रिकेट की दुनिया की बड़ी हस्तियां हैं। इन दोनों खिलाड़ियों ने अपनी शानदार क्रिकेट यात्रा में अपार सफलता प्राप्त की है और अपने बेहतरीन खेल के कारण दुनियाभर में पहचान बनाई है। लेकिन सवाल ये उठता है कि इन दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है?
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति 23-26 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। वह भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में से एक हैं। उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में मोटी सैलरी मिलती है। वह टेस्ट मैच, वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से भी अच्छी खासी कमाई करती हैं।

उनकी इनकम के अन्य सोर्स में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों से मिलने वाले वेतन के अलावा WPL से भी वे काफी पैसे कमाती हैं। इसके अलावा, उनके पास कई ब्रांड एंडोर्समेंट डील्स भी हैं, जो उनकी इनकम में इजाफा करती हैं। हरमनप्रीत कौर भारतीय क्रिकेट में एक अहम चेहरा बन चुकी हैं और उनकी लोकप्रियता के कारण उन्हें विभिन्न विज्ञापनों से भी इनकम होती है।
Meg Lanning: मेग लैनिंग की नेटवर्थ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मेग लैनिंग की नेटवर्थ करीब $9 मिलियन (लगभग 67 करोड़ रुपये) है। लैनिंग ने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को कई वर्ल्ड कप जीत दिलाई हैं।
लैनिंग ने 9 नवंबर 2023 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया, लेकिन वह अब भी विक्टोरिया के लिए महिला राष्ट्रीय क्रिकेट लीग (WNCL) और मेलबर्न स्टार्स के लिए महिला बिग बैश लीग (WBBL) में खेलती हैं। इसके अलावा, वह महिला प्रीमियर लीग (WPL 2025) के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर रही हैं।
Harmanpreet और Meg Lanning में से कौन है ज्यादा अमीर!
अगर हम दोनों की नेटवर्थ की तुलना करें तो मेग लैनिंग की नेटवर्थ हरमनप्रीत कौर से ज्यादा है। दोनों ही क्रिकेट की दुनिया की स्टार हैं और उनकी सफलता ने उन्हें न केवल खेल में बल्कि व्यवसायिक रूप से भी सफल बना दिया है। इन दोनों का योगदान महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अतुलनीय है।












Click it and Unblock the Notifications