NED vs NEP, Pitch Weather Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट
Netherlands vs Nepal, 7th Match: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के 7वें मैच में मंगलवार, 4 जून को टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में नीदरलैंड्स का मुकाबला नेपाल से होगा। एनईडी बनाम एनईपी मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं। दोनों टीमों के बीच ये मैच भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से खेला जाएगा।
दोनों टीमें अपना पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेल रही हैं। नीदरलैंड ने दो अभ्यास मैच खेले, जिनमें से एक बारिश के कारण रद्द हो गया जबकि दूसरा मैच उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 रन से जीता। नेपाल ने भी दो अभ्यास मैच खेले, जिनमें से एक बारिश के कारण रद्द हो गया जबकि दूसरा कनाडा से 63 रनों से हार गया।

इन दोनों टीमों ने कुल 12 आमने-सामने T20I मैच खेले हैं। नीदरलैंड ने छह मैच जीते हैं जबकि नेपाल ने पांच मैच जीते हैं। एक मैच बिना किसी नतीजे के ख़त्म हुआ।
टेक्सास की पिच रिपोर्ट
टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। फैंस यहां एक हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद कर सकते हैं, जिसमें डेथ गेंदबाज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यहां आखिरी टी20 मैच कनाडा और यूएसए के बीच वार्म-अप मैच था, जहां आठ विकेट के नुकसान पर कुल 391 रन बने।
नेपाल बनाम नीदरलैंड वेदर रिपोर्ट
नेपाल और नीदरलैंड्स के मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है, मौसम ज्यादातर बादल छाए रहने और तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। वर्षा की 10% संभावना है, ह्यूमिडिटी 84% होगी, और हवाएं 21 किमी/घंटा की गति से चलेंगी।
नीदरलैंड टीम: मैक्स ओडोउड, विक्रमजीत सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), वेस्ले बर्रेसी, बास डी लीडे, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, माइकल लेविट, टिम प्रिंगल, साकिब जुल्फिकार, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, विवियन किंग्मा, काइल क्लेन
नेपाल टीम: आसिफ शेख (विकेटकीपर), संदीप जोरा, कुशल भुर्टेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल मल्ला, करण केसी, सोमपाल कामी, प्रतीस जीसी, अनिल साह, कमल सिंह ऐरी, ललित राजबंशी, गुलसन झा। सागर ढकाल, अविनाश बोहरा।












Click it and Unblock the Notifications