World Cup 2023 में आज नीदरलैंड-अफगानिस्तान के बीच कांटे की टक्कर, जानें इकाना स्टेडियम की पिच और वेदर रिपोर्ट
NED vs AFG 2023, Lucknow Weather Forecast: बांग्लादेश को शानदार तरीके से मात देने के बाद नीदरलैंड अब मौजूदा आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान का सामना करने के लिए तैयार है। टूर्नामेंट के 34वें मैच में आज दोनों टीमों का आमना-सामना लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
अफगानिस्तान को इस खेल से अधिकतम लाभ उठाने की उम्मीद होगी क्योंकि वे अभी भी सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की दौड़ में हैं। हशमतुल्लाह शाहिदी एंड कंपनी अब छह मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। अफगानिस्तान इतिहास में पहली बार विश्व कप के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने के लिए शेष टूर्नामेंट में जीत की लय जारी रखना चाहेगा।

लखनऊ में कैसा रहेगा आज का मौसम
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 नवंबर को ज्यादातर बादल छाए रहने की उम्मीद है। नीदरलैंड और अफगानिस्तान के बीच मैच के दौरान बारिश के कारण व्यवधान की कोई संभावना नहीं है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि ह्यूमिडिटी 51-73 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। 50 ओवर के टकराव के दौरान हवा की गति लगभग 5-10 किमी/घंटा होगी।
इकाना स्टेडियम की रिपोर्ट
लखनऊ का इकाना स्टेडियम की पिच स्पिनरों के लिए काफी मददगार है। यहां अधिकतर कम स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं। तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने में थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। नई गेंद से तेज गेंदबाजों को कुछ मदद मिल सकती है।
नीदरलैंड बनाम अफगानिस्तान फुल स्क्वाड
नीदरलैंड की पूरी टीम: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब जुल्फिकार, शारिज़ अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।
अफगानिस्तान की पूरी टीम: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान। नवीन उल हक।












Click it and Unblock the Notifications