नीदरलैंड्स के लिए मैच विनर बना 'भारतीय खिलाड़ी', अनिल अब देख रहे हैं भारत में World Cup खेलने का सपना

World Cup Qualifiers 2023 Netherlands Team: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर 2023 टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स की टीम ने अपने अंतिम लीग मैच में वेस्टइंडीज की टीम को सुपर ओवर में मात देकर क्रिकेट की दुनिया में हल्ला मचा दिया।

वेस्टइंडीज ने 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 374 रन बनाए थे, जिसके जवाब में नीदरलैंड्स ने मैच को टाई करने के बाद सुपर ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी। नीदरलैंड्स की बल्लेबाजी में भारतीय मूल के क्रिकेटर अनिल तेजा निदामानुरु (Anil Teja Nidamanuru) चमके।

Netherlands matchwinner Anil Teja Nidamanuru

आंध्र प्रदेश में जन्में हैं अनिल

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में पैदा हुए अनिल ने 76 गेंदों पर 111 रनों की जबरदस्त पारी खेली और अपने कप्तान के साथ चौथे विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। 28 साल के अनिल को विजयवाड़ा में क्रिकेट सीखने के लिए उनके दादा पिचिया शास्त्री ने प्रेरित किया था। अनिल की मां का नाम पद्मावती पल्लेकोना हैं जो अनिल के बचपन में भारत के बाहर काम करती थीं और उनकी अनुउपस्थिति में अनिल का लालन-पालन ग्रैंड पेरेंट्स ने किया।

ऑकलैंड से शुरू हुआ क्रिकेट का सफर-

अनिल ने न्यू इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि जब वे छह साल के थे तब उनकी मां ऑकलैंड में जॉब करने चली गई थी। वहां न्यूजीलैंड में अनिल ने कॉर्नवॉल क्रिकेट क्लब में जमकर प्रैक्टिस की और 23 साल की उम्र में 2019 में लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने टी20 और वनडे में भी जगह बनाई, लेकिन टफ कंपटीशन को देखते हुए आयरलैंड या नीदरलैंड जैसे किसी जगह पर आने का विचार किया।

फुल टाइम कान्ट्रैक्ट पाने के लिए यूरोप का रुख किया-

इससे पहले अनिल ने इंग्लैंड के क्लब क्रिकेट में खेलना शुरू कर दिया था। वे किसी भी हाल में क्रिकेट के प्रति अपना जुनून छोड़ना नहीं चाहते थे। फुल कॉन्ट्रैक्ट के साथ नौकरी की भी खोज अनिल को नीदरलैंड टीम में खींचकर लाई, जहां वे टेक्नोलॉजी कंपनी के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में जॉब भी करने लगे। अनिल के मुताबिक काम और क्रिकेट के बीच बैलेंस में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कोचिंग स्टाफ ने जबरदस्त सहयोग प्रदान किया।

आज नीदरलैंड्स के टॉप बल्लेबाज हैं-

इन सबकी मेहनत की नतीजा है कि आज अनिल नीदरलैंड्स टीम के बेस्ट बल्लेबाजों में एक हैं। वे 2019 में नीदरलैंड्स गए थे। उनको पिछले साल 31 मई में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल डेब्यू करने की अपॉर्चुनिटी मिली, जिसमें उन्होंने सबको प्रभावित करते हुए 58 रनों की नाबाद पारी खेली।

जन्मभूमि में परिवार के सामने वर्ल्ड कप खेलने का सपना-

तब से लेकर अनिल अब तक डच टीम के लिए 16 वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं और वे अब भारत में वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रहे हैं। उनकी टीम आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर के सुपर सिक्स राउंड में पहुंच चुकी है। अनित भारत में अपने परिवार के सामने क्रिकेट के जुनूनी माहौल में प्रदर्शन करना चाहते हैं।

दादी अभी भी भारत में रहती है-

भारत में अभी भी उनकी दादी रहती है। दादा जी का देहांत 5 साल पहले हो चुका है। अपनी दादी के सामने अपनी जन्मभूमि पर क्रिकेट खेलने के लिए अनिल बहुत उत्सुक हैं और वे अपनी टीम के द्वारा क्वालीफाई करने की पूरी दुआ मना रहे हैं। अनिल की कोशिश होती है कि वह साल में एक बार जरूर भारत में आए, लेकिन कई बार यह संभव नहीं हो पाता। वे पिछली बार जब भारत आए थे तो मार्च 2021 का समय था।

विराट कोहली के फैन हैं अनिल-

अनिल दुनिया के बाकी क्रिकेटरों की तरह विराट कोहली को बहुत पसंद करते हैं। इस बारे में बात करते हुए वे कहते हैं, 'मेरे पास केवल दो इंटरनेशनल सेंचुरी हैं, जबकि विराट कोहली के पास 70 से भी ज्यादा है। जिस तरीके से विराट खेलते हैं, वह मुझे पसंद है। हमने उनके खिलाफ T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया में खेला था। मैं उनकी पारी को देखकर दंग रह गया था। वे पूरी तरह से प्रोफेशनल है और एक फिटनेस फ्रीक हैं। वह आपके लिए मैदान और उससे बाहर एक रोल मॉडल है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+