Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Net Worth: विराट और धोनी नहीं बल्कि ये भारतीय है दुनिया का सबसे अमिर क्रिकेटर, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Net Worth: क्रिकेट, भारतीयों के दिल और दिमाग में गहराई से बस चुका है। ये एक ऐसा खेल है जिसके न केवल दुनियाभर में बहुत सारे फैंस हैं, बल्कि बड़े-बड़े क्रिकेटर करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। यही कारण है कि क्रिकेटरों की लैविश लाइफ फैंस का ध्यान आकर्षित करती है। आइए आज उस क्रिकेटर के बारे में जानते हैं जो नेटवर्थ के मामले में सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और एमएस धोनी से भी आगे है।

सबसे अमीर क्रिकेटरों की चर्चा करते समय अक्सर जो नाम सामने आते हैं, उनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली शामिल हैं। हालांकि, क्रिकेट में अपेक्षाकृत कम चर्चित व्यक्ति आर्यमन बिड़ला का इन आइकन से अधिक अमीर होना कई लोगों को आश्चर्यचकित कर सकता है। आर्यमन अरबपति बिजनेसमैन कुमारमंगलम बिड़ला के बेटे हैं।

virat kohli and ms dhoni

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं आर्यमन
आर्यमन ने 2017-18 सीजन में अपनी पहचान बनाते हुए क्रिकेट में अपनी यात्रा शुरू की और उसके बाद 2018 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) में शामिल हुए, जिसके लिए उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा गया था। 9 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर और एक शतक और एक अर्धशतक बनाकर अपनी क्षमता दिखाने के बावजूद, आर्यमन ने 2019 में व्यक्तिगत कारणों से क्रिकेट से ब्रेक ले लिया।

क्रिकेट छोड़कर परिवार के बिजनेस पर लगाया ध्यान
अपने संक्षिप्त क्रिकेट करियर के दौरान, उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 414 रन बनाए और चार लिस्ट ए मैचों में भाग लिया, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए। हालांकि, क्रिकेट का नुकसान व्यवसाय का लाभ बन गया क्योंकि आर्यमन ने अपना ध्यान अपने परिवार के बिजनेस पर केंद्रित कर दिया।

एक रिपोर्ट के अनुसार 9 जुलाई 1997 को जन्मे आर्यमन बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप की प्रमुख कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज में डायरेक्टर के तौर पर शामिल किया गया। वह मुंबई में 'जॉली' नाम के एक विशेष क्लब के भी मालिक हैं और 'द पावस्टार कंपनी' भी चलाते हैं।

ये भी पढ़िए- Net Worth: मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह में से कौन है ज्यादा अमीर? जानें किसके घर लगा है पैसों का अंबार

आर्यमान बिड़ला की नेटवर्थ
डीएनए इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार कथित तौर पर आर्यमान बिड़ला की कुल संपत्ति लगभग 70,000 करोड़ रुपये है जो सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली कुल संपत्ति से कहीं ज्यादा है। रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन तेंदुलकर की अनुमानित कुल संपत्ति 1250 करोड़ रुपये है, विराट कोहली की संपत्ति 1050 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, और एमएस धोनी की संपत्ति लगभग 1040 करोड़ रुपये है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+