Asia Cup 2023: एशिया कप से पहले Virat Kohli का फैन हुआ ये नेपाली क्रिकेटर, सीखना चाहते हैं ये खास गुण
Asia Cup 2023: टीम इंडिया के स्टार प्लेयर विराट कोहली (Virat Kohli) को करोड़ों फैंस के अलावा कई युवा क्रिकेटर भी अपनी प्रेरणा मानते हैं। इस बीच एशिया कप में नेपाल का प्रतिनिधित्व करने से पहले 20 वर्षीय विकेटकीपर अर्जुन सउद ने खुलासा किया है कि वह भी विराट कोहली को अपना आदर्श मानते हैं। साथ ही उन्होंने कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बताया है।
दरअसल, विराट कोहली ने अब तक 500 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और सभी फॉर्मेट में 25000 से अधिक रन बनाए हैं। भारत के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 76 शतक और 131 अर्धशतक भी बनाए हैं, यही कारण है कि दुनिया भर के क्रिकेटर उन्हें अपना आदर्श मानते हैं।

विराट कोहली से सीखना चाहते हैं ये खास गुण
जहां तक अर्जुन सऊद की बात है, तो वह न केवल मैदान पर विराट कोहली के कारनामों से प्रभावित हैं, बल्कि मैदान के बाहर भी वह खुद को किस तरह से पेश करते हैं, उससे प्रभावित हैं। न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए नेपाल के विकेटकीपर ने कहा कि वह विराट कोहली से अपने परिवार के सदस्यों की देखभाल करना सीखना चाहते हैं।
कोहली को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
अर्जुन सऊद ने कहा कि, 'मैं विराट कोहली का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। हम यह भी देखते हैं कि वह अपनी मां से कितना प्यार करता है और कैसे एक पारिवारिक व्यक्ति की तरह सभी का ख्याल रखते हैं। जिस तरह से वह मैदान के बाहर खुद को संभालते हैं, यही मैं उनसे सीखना चाहता हूं। उनके परिवार ने उनके लिए बहुत सारे बलिदान दिए होंगे और मैं सीखना चाहता हूं कि वह सभी की देखभाल कैसे करते हैं।'
दरअसल, आगामी एशिया कप अर्जुन सऊद और उनके बाकी साथियों के लिए एक ऐतिहासिक टूर्नामेंट होगा। नेपाल एशिया कप में डेब्यू करेगा और उसे ग्रुप ए में भारत और पाकिस्तान के साथ रखा गया है। विकेटकीपर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलना नेपाल के लिए गर्व की बात है।
4 सितंबर को होगा भारत-नेपाल मैच
भारत और पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर अर्जुन सऊद ने कहा कि, 'एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेलना नेपाल के लिए गर्व की बात है। आसपास कई बड़ी टीमें हैं, लेकिन ये प्रतिस्पर्धी टीमें हैं। हमने इंजमाम भाई, वकार भाई, कपिल सर आदि जैसे खिलाड़ियों को देखा है, इसलिए वे हमारे लिए प्रेरणा हैं। उनके खिलाफ (भारत-पाक) एक भी गेम खेलना बहुत बड़ी प्रेरणा है और ऐसा लगता है जैसे हम अपना सपना जी रहे हैं। भारत 4 सितंबर को पल्लेकेले में नेपाल से भिड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications