नेपाल ने किया वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़ा उलटफेर, वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराकर रचा इतिहास

Nepal vs West Indies: नेपाल आईसीसी की फुल मेम्बर टीम नहीं है लेकिन इतिहास रचने वाला काम कर दिखाया है। पहली बार नेपाल ने वेस्टइंडीज को टी20 मैच में पराजित करते हुए तहलका मचा दिया है। शारजाह में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में नेपाल ने जीत दर्ज कर बड़ा उलटफेर किया है।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह एक बड़ी गलती साबित हुई। हालांकि नेपाल की शुरुआत खराब रही। ओपनर बल्लेबाज कुसल भुर्टेल और आसिफ शेख सस्ते में आउट होकर चलते बने। कप्तान रोहित पौडेल ने मुश्किल स्थिति में मोर्चा संभालने का काम किया।

nepal vs west indies

रोहित पौडेल ने नेपाल के लिए सर्वाधिक 38 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कुशल मल्ला के बल्ले से भी 30 रन आए। गुलशन झा ने भी प्रयास अच्छा किया लेकिन 22 का स्कोर कर पाए। इस तरफ सामूहिक प्रयासों के चलते नेपाल ने 8 विकेट पर 148 का स्कोर हासिल किया। विंडीज के लिए होल्डर ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने काइल मेयर्स का विकेट जल्दी गंवा दिया। बाद में आमिर जांगू ने 19 रनों का योगदान दिया। उनके अलावा अकीम अगुस्टे ने 15 रनों की पारी खेली लेकिन इससे कुछ नहीं होना था। नियमित अंतराल पर विंडीज के विकेट गिरे।

नवीन बिदाइसी ने 22 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया। बाद में फैबियन एलेन और अकील हुसैन ने क्रमशः 19 और 18 रन बनाए लेकिन जरूरी रन रेट काफी बढ़ गया था। वेस्टइंडीज की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद भी 9 विकेट पर 129 का स्कोर हासिल कर पाई और एक बुरी हार झेलने पर मजबूर हो गई। कुशल भुर्टेल ने 2 विकेट झटके।

नेपाल ने पहली बार फुल मेंबर को हराया

नेपाल की यह किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ T20I में पहली जीत है। इससे पहले उन्होंने 2014 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को हराया था, लेकिन उस समय अफगानिस्तान एक एसोसिएट टीम थी।

विंडीज को इन एसोसिएट देशों ने हराया

वेस्टइंडीज को एक बार फिर एसोसिएट टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वे 2022 वर्ल्ड कप में होबार्ट में स्कॉटलैंड से हार चुके हैं। 2014 में उन्होंने आयरलैंड से और 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान से भी हार झेली थी, जब ये दोनों टीमें एसोसिएट सदस्य थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+