Nepal vs Italy: इटली ने विश्व कप में रचा इतिहास, नेपाल को 10 विकेट से रौंदा, 2 सगे भाइयों ने मचाया गदर

Nepal vs Italy: ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 17वें मुकाबले (ग्रुप C) में नेपाल और इटली की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने थीं। इटली की टीम अपने क्रिकेट इतिहास के दूसरे ही मैच में इतिहास रचने में सफल रही, इस टीम ने नेपाल को हराकर तहलका मचा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल की टीम 19.3 ओवर में 123 रन पर ऑलआउट हो गई।

नेपाल की शुरुआत धीमी रही। कुशल भुर्तेल 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि विकेटकीपर आसिफ शेख ने 20 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित पौडेल ने 14 गेंदों पर 23 रन बनाकर पारी को गति देने की कोशिश की। आरिफ शेख (27 रन) ने सबसे ज्यादा रन बनाए, जबकि करण केसी 18 रन बनाकर नाबाद लौटे। हालांकि, मध्यक्रम के लगातार विकेट गिरने से नेपाल बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सका। टीम को सिर्फ 2 अतिरिक्त रन मिले, जो दर्शाता है कि बल्लेबाजी में लय की कमी रही।

nepal vs italy

इटली की गेंदबाजी अनुशासित रही। क्रिशान कालुगामागे और बेन मानेन्टी ने अहम विकेट झटके, जबकि अन्य गेंदबाजों ने भी दबाव बनाए रखा। वानखेड़े जैसे बल्लेबाजी के अनुकूल मैदान पर 123 रन का लक्ष्य इटली के लिए हासिल करना संभव दिख रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अपने दूसरे ही विश्व कप में खेल रही इटली की टीम इस मौके को ऐतिहासिक जीत में बदल पाती है या नहीं।

Nepal vs Italy: इटली ने रच दिया इतिहास

इटली ने 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने सिर्फ 12.4 ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का, जिन्होंने नाबाद अर्धशतक जमाते हुए नेपाल की गेंदबाजी को पूरी तरह बेअसर कर दिया। जस्टिन मोस्का ने 44 गेंदों पर 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, जबकि एंथनी मोस्का ने और भी आक्रामक अंदाज में 32 गेंदों पर 62 रन ठोके, जिसमें 6 छक्के लगाए।

Nepal vs Italy: दो भाइयों की तबाही

दिलचस्प बात यह रही कि दोनों बल्लेबाज सगे भाई हैं और उन्होंने मिलकर विश्व कप जैसे बड़े मंच पर यादगार साझेदारी की। दोनों के बीच 124 रनों की अटूट ओपनिंग पार्टनरशिप ने इटली को एकतरफा जीत दिलाई। अपने क्रिकेट इतिहास के सिर्फ दूसरे टी20 विश्व कप में खेल रही इटली के लिए यह जीत बेहद खास है, और मोस्का ब्रदर्स की यह पारी लंबे समय तक याद रखी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+