Virat Kohli के साथ विवाद पर नवीन-उल-हक ने किया बड़ा खुलासा, इन दो खिलाड़ियों को बताया जिम्मेदार
आईपीएल 2023 के दौरान विराट कोहली का गौतम गंभीर और गेंदबाज नवीन उल हक के साथ कथित विवाद ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। यह घटना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल मैच के दौरान हुई थी। जब से यह घटना घटी है, विवाद में शामिल तीनों खिलाड़ियों ने इस पर अपने विचार शेयर किए हैं। हाल ही में, नवीन ने इस लड़ाई के बारे में कुछ अंदरूनी जानकारी शेयर की।
विराट कोहली से विवाद पर नवीन उल हक का बड़ा खुलासा
नवीन ने जाल्मी टीवी के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि, 'हम बेंगलुरु में अपना मैच खेलने गए थे। यहीं से यह सब शुरू हुआ। हमने वह मैच जीता- यह बहुत करीबी था - इसलिए हमारे खिलाड़ियों में से एक (आवेश खान) ने विजयी रन बनाने के बाद उत्साह में हेलमेट फेंक दिया। शायद विराट कोहली को यह पसंद नहीं आया। इसके बाद, उनकी टीम लखनऊ आई। मुझे लगता है कि मैं नंबर 9 या 10 पर बल्लेबाजी करने गया था और तब तक हम लगभग मैच हार चुके थे।'

बताया किन दो खिलाड़ियों ने की स्लेजिंग
उन्होंने कहा कि, 'तो, मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी स्लेजिंग की जाएगी। लेकिन जब ऐसा हुआ, जैसा कि मैंने कहा, जब कोई शुरुआत करता है, तो मैं खुद को रोक नहीं पाता। खेल के बाद, हाथ मिलाने के दौरान भी चीजें जारी रहीं। स्लेजिंग दो लोगों की ओर से हुई- कोहली और मोहम्मद सिराज।'
वर्ल्ड कप के दौरान दूर किए गिलेसिकवे
हालांकि, बाद में अक्टूबर में एकदिवसीय विश्व कप 2023 के दौरान, विराट कोहली और नवीन दोनों ने अपने मतभेदों को भुला दिया और एक-दूसरे को गले लगाते देखे गए।












Click it and Unblock the Notifications