भारतीय खिलाड़ी की अहम टी20 लीग में होगी वापसी, मैदान पर घातक गेंदबाजी करने के लिए तैयार

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) द्वारा आयोजित आगामी दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के लिए वेस्ट दिल्ली लायंस की तरफ से तेज गेंदबाजी करते नजर आएंगे। लीग 17 अगस्त से 8 सितंबर 2024 तक नई दिल्ली के श्री अरुण जेटली स्टेडियम में खेली जाएगी।

भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 मैच खेलने वाले नवदीप वेस्ट दिल्ली लायंस टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक हैं। भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रह चुके गेंदबाज रितिक शौकीन को भी टीम में शामिल किया गया है।

navdeep saini

एक्सेल ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड की टीम वेस्ट दिल्ली लायंस छह फ्रेंचाइजी टीमों में से एक है, जिसका शुक्रवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और डीडीसीए की पूरी एपेक्स काउंसिल की उपस्थिति में अनावरण किया गया।

वेस्ट दिल्ली लायंस के बारे में बोलते हुए फ्रेंचाइजी मालिक श्री राजन चोपड़ा ने कहा, "कि हम दिल्ली प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर बहुत रोमांचित हैं। डीपीएल दिल्ली की अपार क्रिकेट प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक अनूठा मंच प्रदान करता है। हमारी टीम पूरी मजबूती के साथ अपना प्रदर्शन दिखाने को तैयार है, और हम हर संभव तरीके से अपने खिलाड़ियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

डीडीसीए ने एक प्रमुख टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) की शुरुआत की है। यह उभरते खिलाड़ियों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए एक बेहतरीन मंच है। टी20 लीग के उद्घाटन सत्र में 40 मैच होंगे, जिसमें पुरुष वर्ग में 33 और महिला वर्ग में 7 मैच खेले जायेंगे। वहीं पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के उद्घाटन सत्र के लिए ब्रांड एंबेसडर भी घोषित किया गया है।

टीम वेस्ट दिल्ली लायंस

रितिक शौकीन, नवदीप सैनी, देव लाकड़ा, दीपक पुनिया, शिवांक वशिष्ठ, अखिल चौधरी, आयुष दोसेजा, कृष यादव, अनमोल शर्मा, जुगल सैनी, अंकित राजेश कुमार, विवेक यादव, आर्यन दलाल, मासाब आलम, एकांश डोबाल, शिवम गुप्ता, योगेश कुमार, सूर्यकांत चौहान, तिशांत डोनल, अब्राहम अहमद मसूदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+