Nathan Lyon: टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचने के करीब नाथन लियोन, 4 विकेट हासिल करते ही बना देंगे ये महारिकॉर्ड
Ashes 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। ऐसे में आज तीसरे दिन के मैच में ऑस्ट्रेलिया के ऑफ स्पिनर नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर सकते हैं, लियोन को इतिहास रचने के लिए मात्र 4 विकेट की जरूरत है।
नाथन लियोन को इतिहास रचने के लिए चार विकेट की जरूरत
दरअसल, पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज में लियोन अगर चार विकेट और चटका देते हैं, तो वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 500 विकेट गिराने वाले आठवें गेंदबाज बन जाएंगे। अब तक उन्होंने 122 टेस्ट मैच की 228 इनिंग में 496 विकेट चटकाए हैं। लियोन इस आंकड़े को छूते ही टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के आठवें और ऑस्ट्रेलिया के दूसरे गेंदबाज बन जाएंगे।

आईसीसी टेस्ट मैच के गेंदबाजों की रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन भी अभी तक 500 टेस्ट विकेट्स के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए हैं। अश्विन ने भारत के लिए अभी तक 92 टेस्ट मैचों में 474 विकेट लिए हैं। 500 टेस्ट विकेट्स के आंकड़े तक पहुंचने के लिए अभी अश्विन को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इस लिस्ट में पहुंचने के लिए उन्हें 26 विकेट और लेने होंगे।
टेस्ट क्रिकेट में किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहला नाम श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के हैं, जिनके नाम 800 विकेट हैं। वहीं लिस्ट में दूसरा स्थान पर ऑस्ट्रेलिय के दिग्गज दिवंगत स्पिनर शेन वॉर्न हैं, जिन्होंने कुल 708 विकेट चटकाए हैं।
तीसरे स्थान पर जेम्स एंडरसन (685) और चौथे स्थान पर अनिल कुंबले (619) पांचवे नंबर पर स्टुअर्ट ब्रॉड (582) छठे नंबर पर ग्लेन मैक्ग्रा (563), सातवें नंबर पर कोर्टनी वॉल्श (519) और आठवें और नौवें स्थान पर नाथन लियोन (493) और रविचंद्रन अश्विन (474) हैं।












Click it and Unblock the Notifications