'चेहरे पर मुस्कान, आंखों में दर्द', नताशा स्टेनकोविक का वीडियो वायरल, क्या हार्दिक पंड्या से है कनेक्शन?

Natasha Stankovic video Viral: सोशल मीडिया पर इन दिनों नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नताशा के चेहरे पर मुस्कान तो है, लेकिन उनकी आंखों में गहरा दर्द साफ झलक रहा है। फैंस का मानना है कि इस दर्द की वजह उनके और भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) के रिश्ते में आई दरार है।

लव स्टोरी से लेकर तलाक तक का सफर (Natasha Stankovic video Viral)

हार्दिक और नताशा की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। दोनों ने 2020 में सगाई की और लॉकडाउन के दौरान शादी की। उसी साल उन्होंने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया। शुरुआत में यह जोड़ी सोशल मीडिया पर कपल गोल्स के लिए मशहूर थी। लेकिन समय के साथ खबरें आने लगीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। आखिरकार, लंबे समय तक चली अफवाहों के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला लिया।

Natasha 1

तलाक के बाद कैसी है जिंदगी?

तलाक के बाद नताशा ज्यादातर अपने बेटे के साथ समय बिताती नजर आती हैं। वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, लेकिन उनके हालिया वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया है। वीडियो में नताशा की मुस्कान के पीछे छिपा दर्द लोगों को परेशान कर रहा है। कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि सब ठीक है नताशा? वहीं कुछ ने सीधे-सीधे हार्दिक को इस हाल का जिम्मेदार बताया।

हार्दिक पंड्या पर भी बढ़ा दबाव

दूसरी ओर हार्दिक पंड्या क्रिकेट करियर में भी दबाव झेल रहे हैं। इस समय वे एशिया कप 2025 की तैयारी में जुटे हुए हैं। चयनकर्ताओं ने उन्हें बतौर ऑलराउंडर टीम में बनाए रखने पर विचार कर रही है। आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी के दौरान हार्दिक को जमकर ट्रोल किया गया था। अब एशिया कप में उनका प्रदर्शन टीम इंडिया की सफलता के लिए बेहद अहम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+