'इंग्लैंड जैसी सुविधाओं का 30 प्रतिशत भी नहीं हैं हम', नसीम शाह ने उधेड़ी पाक क्रिकेट की बखिया
नई दिल्ली, 25 जून: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह का दावा है कि इंग्लैंड में क्लब क्रिकेटरों को मिलने वाली सुविधाओं का 30 फीसदी भी पाकिस्तान के पास नहीं है। ये बड़ा बयान है जहां पर खिलाड़ी खुद देश के क्रिकेट ढांचे की बखिया उधेड़ रहा है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान में ज्यादातर खिलाड़ी ऐसी जगहों से आते हैं जहां सुविधाओं का लाभ उठाना मुश्किल होता है। शाह मौजूदा टी20 ब्लास्ट सीजन में इंग्लिश क्लब ग्लॉस्टरशायर के लिए खेले थे और चोट के कारण उनकी जगह मोहम्मद आमिर को लिया गया।

इंग्लैंड में उपलब्ध सुविधाओं का एक छोटा सा हिस्सा भी हो जाए
जब भारत में अधिकतर खिलाड़ियों के लिए आईपीएल ने भरसक अवसर दिए हैं तो वहीं पाकिस्तान के कई खिलाड़ी आज भी इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं।
शाह ने कहा कि कराची और लाहौर जैसे शहरों में व्यवस्थाएं अच्छी हैं, लेकिन वहां क्रिकेट का मैदान भी नहीं था जहां से वह आए थे। उन्हें लगता है कि अगर पाकिस्तान के पास इंग्लैंड में उपलब्ध सुविधाओं का एक छोटा सा हिस्सा भी हो जाए, तो देश में और क्रिकेटर आएंगे।

इंग्लैंड के लोग बहुत भाग्यशाली हैं
शाह ने क्रिकेट पाकिस्तान के साथ एक इंटरव्यू में कहा "मुझे लगता है कि हमारे पास इंग्लैंड में क्लब क्रिकेटरों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का 30 प्रतिशत भी नहीं है। मुझे पता है कि मैं कहां से आया हूं, मैंने टेप बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया, और जब मैं यहां क्रिकेटरों को खेलते देखता हूं, तो यह पूरी तरह से अलग होता है। यहां, जब मैं एक क्लब मैच खेलता हूं और मैं मैदान और सुविधाओं को देखता हूं, तो मुझे लगता है, 'वाह, ये लोग बहुत भाग्यशाली हैं। उनके पास बहुत सारी सुविधाएं हैं।"

सुविधाओं का लाभ उठाना मुश्किल होता है
शाह कहते हैं पाकिस्तान से ज्यादातर खिलाड़ी ऐसी जगहों से आते हैं, जहां सुविधाओं का लाभ उठाना मुश्किल होता है। लाहौर, कराची जैसी जगहों पर अच्छे इंतजाम हैं। लेकिन जहां से शाह आते हैं, वहां क्रिकेट का कोई मैदान नहीं था। आप कठोर गेंद से क्रिकेट नहीं खेल सकते थे। शाह ने दावा किया कि पाकिस्तान के पास इंग्लैंड में उपलब्ध सुविधाओं का एक छोटा प्रतिशत भी आ जाए, आप हमारे देश से कई और क्रिकेटरों को आते देखेंगे।

नौवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
शाह ने 16 साल और 279 दिन की उम्र में ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2019 में पाकिस्तान के लिए पदार्पण किया, जिसके साथ ही वे टेस्ट क्रिकेट में खेलने वाले नौवें सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। हालांकि उनकी उम्र पर तो शोएब अख्तर ने भी सवाल खड़े किए थे लेकिन कागजों में वे अभी बांके नौजवान ही हैं। वह नसीम-उल-गनी के बाद टेस्ट में पांच विकेट लेने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में भाग लिया 16 पारियों में 31 रन देकर पांच विकेट के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े के साथ 26 विकेट लिए।












Click it and Unblock the Notifications