' Modi तो ...', शमी को प्रपोज करने और इरफान संग अफेयर का दावा करने वाली अभिनेत्री ने PM को लेकर कही बड़ी बात
Payal Ghosh on PM Modi: साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री पायल घोष इन दिनों अपने ट्वीटस की वजह से सुर्खियों में हैं। विश्वकप मैचों के दौरान भारत के स्टार बॉलर मोहम्मद शमी को शादी के लिए प्रपोज करने वाली पायल घोष ने हाल ही में खुलासा किया था कि 'उन्होंने भारत के दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान को पांच साल तक डेट किया है और यही नहीं गौतम गंभीर भी उन्हें मिस्ड कॉल किया करते थे।'

और तो और बॉलीवुड के 'मिस्टर खिलाड़ी' यानी कि अक्षय कुमार भी उनके पीछे पड़े थे और फिल्म मेकर अनुराग कश्यप ने उनका रेप किया था। तो वहीं अब उन्होंने तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में हुई भाजपा की जीत पर और पीएम मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। अपने इस ट्वीट की वजह से वो एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चित हो गई हैं।
'नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे'
पायल घोष ने Tweet किया कि 'जय श्री राम 🚩', सनातन विरोधियो की हार पर पूरे देश सहित नरेंद्र मोजी जी और बीजेपी को बहुत बहुत बधाई। जनता 2024 में इन सनातन विरोधियो का और बुरा हाल करेगी। नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।' पायल के इस ट्वीट पर बहुत सारे लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ तो पायल की तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोग पायल के खिलाफ हैं।
'आज बड़ा सनातनी बन रही हो...'
जो लोग पायल की बातों से खुश हैं, वो तो कह रहे हैं कि 'वो सही कह रही हैं' और 'जो लोग पायल को ट्रोल कर रहे हैं' उन्होंने पायल के लिए लिखा है कि 'आज बड़ा सनातनी बन रही हो, कभी इरफान पठान से इश्क करती हो और कभी शमी को प्रपोज करती हो आप तो दोहरे चरित्र वाले लोग हैं।' फिलहाल इन बातों पर पायल ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
कांग्रेस मुक्त हुआ उत्तर भारत, तीन राज्यों में खिला कमल
आपको बता दें कि रविवार को सामने आए विधानसभा चुनाव परिणाम में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भाजपा में बंपर सीट हासिल की है जबकि तेलंगाना में कांग्रेस का राज हुआ है। भाजपा की जीत पर कई दिग्गज नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दी हैं और कहा है कि इस चुनावी नतीजों ने बता दिया कि अब घर-घर मोदी नहीं सबके मन में मोदी हैं। जहां इन नतीजों से भाजपा काफी खुश हैं वहीं विरोधी खेमे में मायूसी छाई हुई है।
ये रहा रिजल्ट
मध्य प्रदेश रिजल्ट 2023
- भाजपा को 163 सीट
- कांग्रेस को 66 सीट
- अन्य के खाते में 1 सीट
राजस्थान रिजल्ट 2023
- बीजेपी को 115 सीटें
- कांग्रेस 69 सीटें
छत्तीसगढ़ रिजल्ट 2023
- छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 54 सीटें
- कांग्रेस को 35 सीटें
- एक सीट GGP












Click it and Unblock the Notifications