नजम सेठी ने किया साफ- IND vs PAK मैच अहमदाबाद में हुए तो भारत में वर्ल्ड कप खेलने नहीं आएगा पाकिस्तान

भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले अहमदाबाद में कराए जाने की बात हो रही है जिस पर पाक पीसीसी चीफ नजम सेठी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

Najam Sethi

एशिया कप 2023 को लेकर जारी गतिरोध के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ नजम सेठी ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर पलटवार किया है। नजम सेठी का कहना है कि 2025 में भी पाकिस्तान में ही चैंपियंस ट्रॉफी है इसलिए भारत का पाकिस्तान में ना आने का फैसला आगे भी दिक्कतें करेगा।

सेठी ने इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर भी बात की जहां पाकिस्तान और भारत के मैच अहमदाबाद में कराए जाने की बात हो रही है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए सेठी ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के मैच अहमदाबाद में होते हैं तो हम निश्चित तौर पर भारत नहीं आएंगे। अगर आप चेन्नई और कोलकाता की बात करते हो तो फिर भी कुछ सेंस बनती।

इसके साथ ही नजम सेठी ने कहा कि उन्होंने भारत के खेलने के लिए एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल का प्रस्ताव दिया है और अगर यह प्रस्ताव मान लिया जाता है तो फिर भारत को पाकिस्तान के साथ भी ऐसा ही व्यवहार करना चाहिए।

सेठी का कहना है कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम अपने मैच ढाका या यह किसी और न्यूट्रल जगह खेल सकती है, जिस पर भी भारत को सहमति हो और चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऐसा ही होगा।

इसके साथ ही बातें हो रही हैं कि एशिया कप श्रीलंका में शिफ्ट हो सकता है लेकिन सेठी ने इन बातों को दरकिनार किया है कि अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। उनका कहना है कि देखने वाली बात होगी कि क्या एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) पाकिस्तान बोर्ड द्वारा सुझाए गए हाइब्रिड मॉडल को मानता है या फिर नहीं।

एशिया कप के लिए श्रीलंका मेन वेन्यू के तौर पर नजर आ रहा है लेकिन सेठी के अनुसार अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। 74 साल के नजम ने साफ कहा, अगर टूर्नामेंट पाकिस्तान की जगह किसी एक जगह पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा तो पाकिस्तान एशिया कप में भी नहीं खेलेगा।

हाइब्रिड मॉडल के अनुसार भारत को छोड़कर बाकी की सभी टीमें पाकिस्तान में ही मैच खेलेंगी। केवल भारत के मैच पाकिस्तान से बाहर किसी न्यूट्रल जगह पर होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+