ICC ODI World Cup 2027: रोहित शर्मा खेलेंगे अगला वनडे वर्ल्ड कप? इस दिग्गज क्रिकेटर ने बताई वजह

World Cup 2023 Final: रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने क्रिकेट विश्व कप का खिताब अपने नाम करने के लिए हर संभव प्रयास किया, और टूर्नामेंट में लगातार जीत भी दर्ज की, लेकिन अंतिम मुकाबले में उन्हें ट्रॉफी उठाने का मौका नहीं मिला। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा के दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि रोहित शर्मा एक और वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं।

दरअसल, महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन का मानना है कि रोहित शर्मा एक और वनडे विश्व कप खेल सकते हैं, लेकिन केवल तभी जब वह अपने साथी विराट कोहली की तरह अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। रोहित ने इस साल विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम का नेतृत्व किया, लेकिन अंतिम ट्रॉफी हासिल करने में असफल रहे। हालांकि, 36 साल के खिलाड़ी कि अगले विश्व कप में खेलने की बहुत कम संभावना है।

Rohit Sharma

रोहित पूरे वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पूरे जोश में थे और भारत ने जिस तेज शुरुआत का आनंद लिया वह मुख्यतः टॉप ऑर्डर पर उनकी आतिशबाजी कला के कारण ही हो सका था। 125 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से स्कोर करते हुए, उन्होंने 11 मैचों में 597 रन बनाए।

मुरलीधरन ने हाल ही में समाप्त हुए विश्व कप में रोहित के प्रदर्शन की ओर इशारा किया और कहा कि अगर वह अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत करते हैं तो वह एक और विश्व कप खेल सकते हैं। श्रीलंका के महान गेंदबाज ने जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान कहा कि, 'आप उनके एकदिवसीय विश्व कप प्रदर्शन को देखें। उन्होंने जो शुरुआत दी, जिस तरह की स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की। वह वह केवल 36 वर्ष के हैं, वह युवा है। अगर वह विराट की तरह अपनी फिटनेस पर ध्यान दें तो वह एक और विश्व कप खेल सकते हैं।'

इस बीच उन्होंने रोहित को टी20ई फॉर्मेट में खेलने का भी समर्थन किया और कहा कि वनडे विश्व कप में उनकी स्ट्राइक टी20 के लिए अच्छी थी और वह 2024 में अगला टी20 विश्व कप खेलने की इच्छा रखते हैं, जो निश्चित रूप से वह कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि, रोहित को अपनी फिटनेस पर अधिक मेहनत करनी होगी। इसके बाद अगर उनकी इच्छा है तो वह खेलेंगे।' मुझे लगता है कि वह निश्चित रूप से एक और विश्व कप खेलेंगे। यह उनके दिमाग में है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+