KKR ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे BCCI ने रातोंरात लिया मुस्तफिजुर को हटाने का फैसला, अब आगे क्या करेंगे?
Mustafizur Rahman: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही घटनाओं को देखते हुए आईपीएल में मुस्त्तफिजुर रहमान को लेने पर भारी विरोध हो रहा था। इसके बाद बीसीसीआई ने निर्णय लेते हुए रहमान को हटाने का फैसला लिया। केकेआर को निर्देश देते हुए बांग्लादेशी प्लेयर को बाहर कर दिया गया। अब केकेआर ने बयान दिया है।
केकेआर की तरफ से बताया गया है कि कैसे बांग्लादेश के तेज गेंदबाज को बाहर का रास्ता दिखाया गया और इसके लिए बीसीसीआई ने क्या कहा था। यह भी बताया गया है कि आगे केकेआर के पास अब क्या विकल्प रहेंगे।

Mustafizur Rahman को लेकर केकेआर का बयान
एक रिलीज जारी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने पुष्टि की है कि आईपीएल के नियामक के रूप में बीसीसीआई/आईपीएल ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सीजन से पहले मुस्ताफिजुर रहमान को टीम से रिलीज़ करने का निर्देश दिया है।
यह रिलीज़ बीसीसीआई के निर्देशों के अनुसार तय प्रक्रिया और आपसी परामर्श के बाद की गई है। बीसीसीआई ने आईपीएल नियमों के तहत कोलकाता नाइट राइडर्स को एक रिप्लेसमेंट खिलाड़ी शामिल करने की अनुमति दी है। इस संबंध में आगे की जानकारी उचित समय पर साझा की जाएगी। अब यह देखना होगा कि केकेआर में मुस्तफिजुर रहमान की जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा। यह समय आने पर ही पता चल पाएगा।
Mustafizur Rahman के जाने से पर्स में वृद्धि
मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद अब केकेआर के पर्स में वृद्धि हो जाएगी। नीलामी के बाद केकेआर के पर्स में महज 45 लाख रुपये बचे थे। रहमान को बाहर करने के बाद रकम बढ़ गई है। अब केकेआर के पास कुल 9 करोड़ 65 लाख रुपये हो गए हैं। केकेआर के पास एक स्लॉट खाली है, ऐसे में किसी धांसू गेंदबाज को लाने का प्लान हो सकता है।
मुस्तफिजुर रहमान के अलावा अन्य कोई भी बांग्लादेशी प्लेयर आईपीएल नीलामी में नहीं बिका था। इस वजह से सिर्फ उनको ही बाहर किया गया है। अन्य नाम होने पर और ज्यादा विरोध देखने को मिलता।












Click it and Unblock the Notifications