WPL 2023: मुंबई से होगा यूपी का सामना, वॉरियर्स के लिए प्लेऑफ की रेस बनी चुनौती, जानें संभावित प्लेइंग-11

Mumbai Indians vs UP Warriors playing 11: महिला प्रीमियर लीग में बचे हुए सभी मुकाबले में अब काफी अहम हो गए हैं। फैंस को हर जीत और हार के साथ प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Mumbai Indians

Mumbai Indians vs UP Warriors playing 11: महिला आईपीएल में आज यानी 18 मार्च शनिवार को डबल हेडर मुकाबला खेला जाएगा। लगातार पांच मैच जीतकर मुंबई की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। लेकिन यूपी वॉरियर्स के लिए अभी चुनौती कम नहीं हुई है। यूपी को टूर्नामेंट में बचे हुए अधिक से अधिक मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। अगर ऐसा नहीं होता है तो यूपी के लिए प्लेऑफ में पहुंचना काफी मुश्किल हो जाएगा।

टॉस का रोल होगा अहम

यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच महिला प्रीमियर लीग का 15वां मुकाबला आज दोपहर साढ़े तीन बजे से खेला जाएगा। डीवाई पाटिल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर बाकी टीमों की नजरें भी बनी रहेगी। इस मैदान पर सात मैचों में से, पांच मैच बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर फील्डिंग करना फायदेमंद साबित हो सकता है। दोनों टीमों की कोशिश पहले गेंदबाजी करने की होगी।

यूपी वॉरियर्स को दिखाना होगा दम

मुंबई इंडियंस के खिलाफ यूपी वॉरियर्स इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन यूपी का यह काम बिल्कुल आसान नहीं होने वाला है। मुंबई की टीम ने अब तक अपने पांचों मुकाबलों में जीत हासिल की है। मुंबई अभी प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं यूपी वॉरियर्स ने टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले हैं, बेंगलुरु और गुजरात के खिलाफ टीम को जीत मिली है। वहीं दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई से टीम को एक बार शिकस्त झेलना पड़ा है। अगर यूपी की टीम आज मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर लेती है तो प्वॉइंट्स टेबल में उसकी स्थिति और मजबूत बन जाएगी।

जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नैटली सीवर ब्रंट, अमीलिया केर, हुमायरा काजी, धरा गुज्जर, इजाबेल वॉन्ग, अमनजोत कौर, जींतिमनी कलिता और साइका इशाक।

यूपी वॉरियर्ज: एलिसा हीली (कप्तान), देविका वैद्य, किरण नवगिरे, ग्रेस हेरिस, ताहलिया मैक्ग्रा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टन, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत, अंजलि सर्वनी और राजेश्वरी गायकवाड़।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+