RR vs MI, Pitch Weather Report: आज के IPL में बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 17वें सीजन का आगामी मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मुंबई और राजस्थान की टीम भिड़ने के लिए मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में उतरेंगी। हालांकि, रॉयल्स ने लीग में अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं, लेकिन मुंबई को अभी तक जीत का स्वाद चखना बाकी है। एक्शन से भरपूर मैच से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मुंबई इंडियंस (MI) और राजस्थान रॉयल्स के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमें आईपीएल में 28 बार एक-दूसरे से भिड़ चुकी हैं। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने 15 मैच जीते हैं और राजस्थान रॉयल्स ने 12 मैच जीते हैं जबकि एक मैच बिना नतीजे के समाप्त हुआ।

wankhede stadium

वानखेड़े स्टेडियम पिच रिपोर्ट
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है, जहां फैंस को हाई स्कोरिंग मैचों की उम्मीद करनी चाहिए। इस मैदान पर स्पिनरों की तुलना में तेज गेंदबाज अधिक उपयोगी हैं। यहां आखिरी आईपीएल मैच मई 2023 में मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया था, जहां सात विकेट के नुकसान पर कुल 401 रन बने थे। इस मैदान पर खेले गए 38 मैचों में से 13 में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है।

मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
मैच शुरू होने पर सोमवार को मुंबई का तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि, बाद में यह तापमान 27 डिग्री तक पहुंच जाएगा। मुंबई और राजस्थान के मैच में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन ह्यूमिडिटी 73% तक रहेगी।

एमआई बनाम आरआर संभावित प्लेइंग इलेवन
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, धुर्व जुरेल (विकेटकीपर), रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजी चहल।

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, अवेश खान, नंद्रे बर्गर, नवदीप सैनी, केशव महाराज , टॉम कोहलर-कैडमोर, रोवमैन पॉवेल, तनुश कोटियन, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा, आबिद मुश्ताक, शुभम दुबे, कुणाल सिंह राठौड़।

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, क्वेना मफाका, मोहम्मद नबी, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, आकाश मधवाल, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+