आखिरी लीग मैच में फिर फ्लॉप साबित हुए रोहित शर्मा, नाम किया आईपीएल करियर का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 69वां मैच वानखेड़े के मैदान पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला जा रहा है, जहां पर दोनों टीम सीजन का आखिरी लीग मैच खेलने उतरी हैं। जहां दिल्ली कैपिटल्स के लिये इस मैच में जीत का मतलब प्लेऑफ की टिकट है तो वहीं पर मुंबई की जीत पर आरसीबी की निगाहें हैं जो दिल्ली कैपिटल्स के हारते ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जायेगी। ऐसे में इस रोमांचक मैच पर दुनिया भर के फैन्स की नजरें बनी हुई हैं।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और महज 50 रन पर दिल्ली कैपिटल्स के 4 विकेट हासिल कर लिये थे, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत (39) और रॉवमैन पॉवेल (43) की अहम पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्से में 159 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने धीमी शुरुआत की और पावरप्ले में एक विकेट खोकर सिर्फ 27 रन ही बना सकी।

और पढ़ें: 'मैं रात को उठकर 4-5 मील तक खींचता था ट्रक', अख्तर ने बताया कैसे फेंकी थी क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद

आखिरी लीग मैच में भी फ्लॉप हुए कप्तान रोहित शर्मा

आखिरी लीग मैच में भी फ्लॉप हुए कप्तान रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के लिये आईपीएल 2022 का सीजन कुछ खास नहीं बीता है और 15वें सीजन के आखिरी लीग मैच में भी वही देखने को मिला, जिसमें उन्होंने 13 गेंदों का सामना किया लेकिन सिर्फ 2 रन ही बना सके और अंत में एनरिच नॉर्खिया की गेंद पर आउट होकर वापस पवेलियन लौट गये। इतना ही नहीं रोहित शर्मा को इस मैच में अपना खाता खोलने के लिये 10 गेंदों का सामना करना पड़ा, जो कि उनके करियर में दूसरी बार हुआ है। इसके साथ ही उनका यह पहला सीजन बन गया है जिसमें वो बिना कोई अर्धशतकीय पारी खेले वापस लौटे हैं।

बन गया आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन

बन गया आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन

इसके साथ ही यह सीजन रनों के लिहाज से रोहित शर्मा के आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन भी बन गया है। रोहित शर्मा ने इस सीजन 14 मैचों में 120.17 की स्ट्राइक रेट और 19.14 की औसत से सिर्फ 268 रन बनाये हैं। इससे पहले रोहित शर्मा के लिये रनों के लिहाज से सबसे खराब सीजन 2018 में आया था जहां पर उन्होंने 19 मैचों में सिर्फ 286 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इस सीजन वो पिछले रिकॉर्ड से भी 19 रन पीछे रह गये हैं।

7 बार खेला है 400 से ज्यादा रनों का सीजन

7 बार खेला है 400 से ज्यादा रनों का सीजन

रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में 7 बार 400 से ज्यादा रनों का सीजन खेला है जबकि 6 बार 300 से ज्यादा रनों का सीजन खेला है। वहीं पर यह दूसरा सीजन बना है जब वो 300 रन भी पूरा नहीं कर सके हैं। रोहित शर्मा के लिये उनके आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन सीजन 2013 में आया था जब उन्होंने 538 रनों का सीजन खेला था और मुंबई इंडियंस की टीम को उसका पहला खिताब जिताया था। हालांकि मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन लगातार 8 मैचों में हार का सामना करने के बाद अब तक सिर्फ 3 ही मैच जीत सकी है, जिसकी वजह से वो प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+