MI vs DC, Pitch And Weather Report: आईपीएल में आज बल्लेबाज या गेंदबाज कौन पड़ेगा भारी? जानें पिच-वेदर रिपोर्ट

IPL 2025 में प्लेऑफ की रेस अब और भी जबरदस्त हो चुकी है। आज का मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच है, और यह मैच दोनों टीमों के लिए किसी क्वालिफायर से कम नहीं। एक तरफ जहां मुंबई की निगाहें सीधे प्लेऑफ में पहुंचने पर हैं, वहीं दिल्ली के लिए ये मुकाबला 'करो या मरो' जैसा है।

इससे पहले कि दोनों टीमें मैदान पर उतरें, जान लेते हैं कि आज वानखेड़े की पिच किसका साथ देगी- बल्लेबाजों का या गेंदबाजों का? और साथ ही कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

delhi capitals

MI vs DC Weather: मुंबई में कैसा रहेगा आज का मौसम
आज, 21 मई 2025 को मुंबई में मौसम का मिजाज क्रिकेट फैंस के लिए थोड़ी चिंता का सबब बन सकता है। एक्यूवेदर के मुताबिक, गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है और दिनभर बादलों के छाए रहने का पूर्वानुमान है। तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा, लेकिन उमस के कारण रियलफील तापमान 39°C तक महसूस हो सकता है।

ह्यूमिडिटी 80% से ज्यादा रहेगी, जिससे मैदान पर नमी और गेंदबाजों को ग्रिप में दिक्कत हो सकती है। शाम के समय हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है, जो मैच के दौरान रुकावट डाल सकती है। ऐसे में फैंस और खिलाड़ी दोनों को मौसम की चाल पर नजर बनाए रखनी होगी।

MI vs DC Pitch Report: वानखेड़े की पिच रिपोर्ट
वानखेड़े की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। यहां की पिच पर गेंद अच्छी बाउंस करती है और बैट पर अच्छी तरह आती है, जिससे स्ट्रोक लगाना आसान होता है। साथ ही स्टेडियम के छोटे बाउंड्री साइज बल्लेबाजों को बड़े शॉट्स खेलने के लिए और प्रेरित करते हैं। यानि अगर मौसम साफ रहा तो रनों की बारिश होना तय है।

हालांकि, तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआती ओवरों में स्विंग मिल सकती है, खासकर अगर मौसम में नमी हो। लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होगी, बल्लेबाजों का दबदबा बढ़ेगा। स्पिनरों के लिए यहां बहुत ज़्यादा मदद की उम्मीद नहीं है, लेकिन अगर दिल्ली जैसी टीम के पास कुलदीप यादव जैसा फॉर्म में स्पिनर हो, तो वो फर्क पैदा कर सकता है।

MI vs DC: एमआई बनाम डीसी: संभावित प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस:
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, विल जैक, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

दिल्ली कैपिटल्स: फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), करुण नायर, केएल राहुल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, टी नटराजन, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, दुष्मंथा चमीरा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+