Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DC vs MI: बेबी एबी-टिम डेविड की पारी ने दिलाया RCB को प्लेऑफ का टिकट, दिल्ली को हरा कर मुंबई ने दिया तोहफा

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 69वां मैच वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जहां पर करो या मरो के मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर आरसीबी को प्लेऑफ का टिकट दिला दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये इस मैच में जीत की दरकार थी लेकिन उसके प्लेऑफ के रास्ते में ईशान किशन (48), डेवाल्ड ब्रेविस (37) और टिम डेविड (40) की पारियां आ गई और उसे 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की लेकिन ऋषभ पंत और रॉवमैन पॉवेल की अहम पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 159 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने धीमी शुरुआत जरूर की लेकिन ईशान किशन, डेवाल्ड ब्रेविस और टिम डेविड की आतिशी पारियों के दम पर रन चेज करने में सफल हो गये।

और पढ़ें: Watch Video: जब धोनी से मिलने के लिये सिक्योरिटी तोड़ मैदान पर घुसा फैन, अंपायर बने गार्ड

मुंबई की जीत पर थी आरसीबी की आस

मुंबई की जीत पर थी आरसीबी की आस

प्लेऑफ में पहुंचने के लिये आरसीबी की टीम की नजर इस मैच के नतीजे पर थी क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स के हार के साथ ही वो प्लेऑफ में पहुंच सकती थी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की जीत उसे नेट रन रेट के चलते बाहर कर देती। आरसीबी की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में जीत हासिल करने के साथ ही 16 अंक बटोर लिये थे जबकि दिल्ली कैपिटल्स के पास इस मैच में जीत हासिल कर 16 अंक बटोरने का मौका था।160 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के लिये कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर ही वापस पवेलियन लौटे, जिसके चलते पावरप्ले में मुंबई इंडियंस की टीम 27 रन ही बना सकी।

बेबी एबी-टिम डेविड ने बॉलर्स को जमकर धोया

बेबी एबी-टिम डेविड ने बॉलर्स को जमकर धोया

हालांकि इसके बाद ईशान किशन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम की वापसी कराई तो वहीं पर टिम डेविड ने महज 11 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 34 रन बना डाले और दिल्ली कैपिटल्स के हाथों से मैच को दूर ले गये। बची हुई कसर तिलक वर्मा (21) और रमनदीप सिंह ने पूरी कर दी और दिल्ली के बॉलर्स की पिटाई कर अपनी टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली का किस्मत ने नहीं दिया साथ, कर बैठे दो बड़ी गलतियां

दिल्ली का किस्मत ने नहीं दिया साथ, कर बैठे दो बड़ी गलतियां

दिल्ली कैपिटल्स के लिये गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत जरूर दिलाई थी लेकिन स्पिनर्स के पहले दो ओवर ने मैच का रुख मुंबई की तरफ मोड़ा तो वहीं पर ऋषभ पंत ने एक आसान सा कैच छोड़ दिया जिसके चलते ब्रेविस ने ताबड़तोड़ 37 रनों की पारी खेल डाली। वहीं पर जब टिम डेविड बल्लेबाजी करने आये तो दूसरी ही गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लेकर पंत के हाथों में गई लेकिन अंपायर ने आउट नहीं दिया और पंत ने डीआरएस का इस्तेमाल नहीं किया जिसने मैच का रुख बदल दिया। डेविड ने आतिशी पारी खेलकर दिल्ली से जीत को बहुत दूर ले गये।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+