MI vs CSK Head to Head: आज मुंबई vs चेन्नई का मुकाबला, रोहित और धोनी के बीच होगी टक्कर? जानिए ताकत और कमजोरी
MI vs CSK Head to Head: वानखेड़े की गर्मी में आज फिर वही दो टीमें आमने-सामने हैं, जिनके बीच मुकाबले को अक्सर IPL का 'एल क्लासिको' कहा जाता है। मुंबई इंडियंस (MI) बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच ये मुकाबला शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन इस बार मामला सिर्फ फैंस की भावनाओं का नहीं, बल्कि प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने का भी है।
दोनों टीमों का मौजूदा सीजन अभी तक उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा और अब हर मैच 'करो या मरो' जैसा बन गया है। साल 2024 की उस यादगार भिड़ंत को भला कौन भूल सकता है, जब हार्दिक पंड्या के आखिरी ओवर में एमएस धोनी ने तीन छक्के और एक दो रन लेकर 20 रन ठोक दिए थे। चेन्नई ने उसी ओवर में 26 रन बटोरे और मैच जीत लिया।

रोहित शर्मा का शतक भी हो गया था फेल
रोहित शर्मा ने उस मैच में शतक ठोका, लेकिन फिर भी मुंबई हार गई- क्योंकि वही 20 रन भारी पड़ गए जो धोनी ने आखिरी चार गेंदों पर बटोरे थे।
एक बार फिर वही टीमें और वही खिलाड़ी
एक बार फिर वही टीमें, वही खिलाड़ी और वही वानखेड़े स्टेडियम होगा। धोनी, रोहित, जडेजा, बुमराह, हार्दिक, सूर्यकुमार जैसे बड़े नाम मैदान में होंगे। लेकिन फर्क ये है कि इस बार मुकाबले का वजन इतिहास से ज़्यादा हालात पर है। चेन्नई की हालत इस समय प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे है- सात में से सिर्फ दो जीत और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अब हर मैच जीतना ज़रूरी है। कोच स्टीफन फ्लेमिंग भी मानते हैं कि 'अब धैर्य का समय नहीं रहा।'
मुंबई की हालत थोड़ी बेहतर
वहीं मुंबई की हालत थोड़ी बेहतर जरूर है, लेकिन बहुत खास नहीं। टीम ने चेन्नई से एक मैच ज़्यादा जीता है, पर अब तक के कुल मैचों में हारों की संख्या ज़्यादा है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह की घातक गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव की लय और हार्दिक पंड्या का बैकअप रोल अब असर दिखा रहे हैं। सबसे अहम हैं रोहित शर्मा- जो फॉर्म में लौट रहे हैं। पिछली पारी में भले ही उन्होंने सिर्फ 16 गेंदें खेलीं, लेकिन उस छोटी सी झलक में पुराना रोहित नजर आया।
रोहित बनाम धोनी की टक्कर
आज का वानखेड़े मैच बल्लेबाजों के मुफ़ीद पिच पर हो सकता है और ऐसे में रोहित बनाम धोनी की टक्कर एक बार फिर रोमांचक मोड़ ले सकती है। एक ओर अनुभव और फिनिशिंग का मास्टरक्लास धोनी, तो दूसरी ओर क्लास, टाइमिंग और कप्तानी के पुराने दांवपेचों में माहिर रोहित। कुल मिलाकर, आज का मुकाबला सिर्फ दो पॉइंट्स का नहीं, बल्कि सम्मान, इतिहास और भविष्य- तीनों की जंग है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: मुंबई आगे, लेकिन हालिया दौर में चेन्नई का जलवा
IPL इतिहास में अगर मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर को देखा जाए, तो आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। अब तक खेले गए कुल 38 मुकाबलों में:
- मुंबई इंडियंस ने 20 मैच जीते हैं
- चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 मैच जीते हैं
यानि कुल मिलाकर MI के नाम दो जीत ज्यादा हैं, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती।
वेन्यू पर कौन भारी: वानखेड़े में मुंबई की मामूली बढ़त
वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों की बात करें, तो वहां भी मुंबई का रिकॉर्ड थोड़ा बेहतर रहा है:
- MI ने घर पर CSK को 7 बार हराया है
- वहीं CSK ने 5 बार वानखेड़े में जीत दर्ज की है
मतलब अपने होम ग्राउंड पर मुंबई को हल्की सी बढ़त है।
हालिया फॉर्म में चेन्नई का बोलबाला
अब बात करते हैं 2022 के बाद से खेले गए मैचों की और यहीं कहानी पलट जाती है!
- 2022 से अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में से 5 बार CSK जीती है
- IPL 2024 के पहले फेज में भी चेन्नई ने चेपॉक पर मुंबई को हराया था
- IPL 2021 के दूसरे फेस से अब तक CSK ने MI के खिलाफ 7 में से 6 मैच जीते हैं और लगातार पिछले 4 मैचों में मुंबई को हराया है
- हालिया दौर में 'थाला ब्रिगेड' पूरी तरह हावी रही है!
तो आंकड़ों में भले ही मुंबई इंडियंस आगे दिखती हो, लेकिन अगर फॉर्म और हालिया रिकॉर्ड की बात करें, तो चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने MI को पिछले कुछ सीजन में अच्छे से धो डाला है। अब देखना ये होगा कि क्या रोहित एंड कंपनी इतिहास को दोहराएगी या फिर धोनी सेना जीत की हैट्रिक को जारी रखेगी!












Click it and Unblock the Notifications