IPL 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे हार्दिक पांड्या, BCCI ने लिए बड़ा एक्शन, लगाया भारी जुर्माना

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) को तगड़ा झटका लगा है। पांड्या को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ आईपीएल 2024 के अपने अंतिम मैच में स्लो ओवर रेट (Slow Over Rate) के कारण भारी जुर्माना झेलना पड़ा है।

हार्दिक पर एक मैच का प्रतिबंध
चूंकि यह तीसरी बार है, जब एमआई को उसी अपराध का दोषी पाया गया है, हार्दिक पर एक मैच का प्रतिबंध लगाया गया है, जैसा कि इस सीज़न की शुरुआत में ऋषभ पंत पर लगाया गया था। हालांकि, एमआई पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है और 17 मई को यह उनका आखिरी लीग मैच था, इसलिए हार्दिक का प्रतिबंध आईपीएल 2025 तक जारी रहेगा।

Hardik Pandya Rohit Sharma

एमआई के बाकी खिलाड़ियों पर भी लगा जुर्माना
मेगा ऑक्शन के बाद हार्दिक आईपीएल 2025 में चाहे कहीं भी खेलें, प्रतिबंध जारी रहेगा। टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 12 लाख रुपये या मैच फीस का 50%, जो भी कम हो, जुर्माना लगाया गया है।

फ्रेंचाइजी में वापसी के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक को अपने पहले सीज़न में एक भूलने योग्य अभियान का सामना करना पड़ा। उन्होंने बल्ले से केवल 18 की औसत से रन बनाए और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि पांच बार के चैंपियन ने अभियान को एकमात्र टीम के रूप में समाप्त किया, जो अंक तालिका में दोहरे अंक को नहीं छू पाई और अंतिम स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें- RCB vs CSK: चेन्नई बनाम बेंगलुरु का IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

लखनऊ बनाम मुंबई के मैच की बात करें तो सुपर जाएंट्स के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान केएल राहुल और निकोलस पूरन ने अपने अर्धशतकों के दम पर 214 रन बोर्ड पर लगाए। राहुल ने 55 रन तो पूरन ने 75 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 68 रनों की मजबूत पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा। आखिर में नमन धीर ने 62 रनों की बड़ी पारी खेली, हालांकि टीम को जीत नहीं दिला सके। एमआई की टीम 196 रनों पर सिमट गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+