IPL 2025 में फिर गूंजेगा Trent Boult का तूफान! मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज को लेकर आई बड़ी खबर

IPL 2025 के फिर से शुरू होने से पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक जबरदस्त खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) की वापसी की पूरी संभावना है। इस सीज़न में अपनी टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे बोल्ट की मौजूदगी मुंबई को प्लेऑफ की रेस में और मजबूत बना सकती है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट शेष मैचों के लिए टीम में फिर से शामिल हो सकते हैं।

न्यूजीलैंड के अनुभवी लेफ्ट-आर्म पेसर ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन में 12 मैचों में 18 विकेट चटकाए हैं, जो उन्हें टूर्नामेंट के टॉप गेंदबाजों में लाकर खड़ा करता है। उनका एवरेज 19.89 और इकोनॉमी 8.49 रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4/26 की घातक स्पेल के लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' भी चुना गया था।

Trent Boult with teammates

मुंबई इंडियंस की प्लेऑफ की रेस में वापसी
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने अब तक 12 में से 7 मैच जीतकर 14 पॉइंट्स हासिल किए हैं और पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर हैं। बोल्ट की वापसी से टीम को डेथ ओवर्स में विकेट लेने का बड़ा हथियार मिल जाएगा।

आईपीएल रीस्टार्ट और नया शेड्यूल
बीसीसीआई ने भारत-पाक तनाव के चलते IPL को कुछ दिन के लिए सस्पेंड किया था, लेकिन अब सब कुछ पटरी पर लौट आया है। आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से होगी, पहले मैच में आरसीबी बनाम केकेआर आमने-सामने होंगे। मुंबई इंडियंस अगला मुकाबला 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेलेगी।

3 जून को खेला जाएगा फाइनल मैच
आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में अब कुल 17 मैच खेले जाएंगे, जिनमें 12 लीग मैच और 4 प्लेऑफ मुकाबले शामिल हैं। बचे हुए सभी मुकाबले भारत के छह अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे- दिल्ली, मुंबई, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद और बेंगलुरु। रविवार को दो बार डबल हेडर होंगे, यानी 18 और 25 मई को एक दिन में दो-दो मैच खेले जाएंगे। प्लेऑफ के वेन्यू (स्थान) की पुष्टि BCCI बाद में करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+