Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस में शामिल होगा इंग्लैंड का धुआंधार खिलाड़ी, प्लेऑफ़ में हो सकता है टीम का हिस्सा
Mumbai Indians: आईपीएल के दूसरे चरण के लिए गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने रिप्लेसमेंट प्लेयर्स की घोषणा कर दी है। इस बीच मुंबई इंडियंस को लेकर भी एक खबर सामने आ रही है। मुंबई इंडियंस में इंग्लैंड का एक तूफानी खिलाड़ी खेलने वाला है।
अंक तालिका में 14 अंकों के साथ चौथे नम्बर पर मौजूद मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ के बेहद करीब है और अभी दो मैच बाकी है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने विल जैक्स की जगह रिप्लेसमेंट की तरफ जाना उचित समझा है और एक धाकड़ खिलाड़ी लाने का फैसला लिया है।

इंग्लैंड के तूफानी विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं। उनको आईपीएल में खेलने का अनुभव भी है, वह कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में मुंबई इंडियंस को फायदा हो सकता है। बेयरस्टो ने 50 मुकाबले खेलकर 1589 रन बनाए हैं। वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं।
Mumbai Indians ने दिया जैक्स को मौका
विल जैक्स ने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कुल 11 मुकाबले खेले हैं। हालंकि वह उतने सफल तो नहीं रहे, वह 195 रन बना पाए लेकिन मुंबई इंडियंस ने बैक करते हुए उनको पूरा मौका दिया था। शुरुआती चरण में टीम का प्रदर्शन खराब ही रहा था।
Mumbai Indians का बल्लेबाज टॉप पर
बाद में मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने तीन अर्धशतक जमाए और सूर्यकुमार यादव ने नियमित रूप से धमाकेदार बैटिंग की। सूर्या अभी 510 रन बनाकर ऑरेंज कैप वाले प्लेयर हैं लेकिन टॉप पांच के बीच महज 10 रनों का अंतर है, प्रतिस्पर्धा शानदार चल रही है।
श्रीलंकाई प्लेयर से भी हो रही बात
बेयरस्टो के अलावा मुंबई इंडियंस से श्रीलंका के चरित असलंका की बातचीत होने की खबर भी आई है। रयान रिक्लेटन दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल हो रहे हैं। लीग चरण के बाद वह चले जाएंगे। उनके अलावा कॉर्बिन बोस्च भी जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है, इस तरह प्लेऑफ़ में मुंबई से नए नाम जुड़ सकते हैं और अगर टीम आगे नहीं जाएगी तो नया नाम नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications