रितिका के रिएक्शन के बाद रोहित शर्मा के फैन्स ने काटा बवाल, सोशल मीडिया पर मार्क बाउचर की हुई धुनाई
Rohit Sharma and Mumbai Indians: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की कप्तानी से हटाने और उनकी जगह हार्दिक पांड्या को जिम्मेदारी देने के बाद फैन्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने से सम्बंधित बयान दिया था।
बाउचर ने कहा था कि क्रिकेटिंग निर्णय के तहत हार्दिक पांड्या को लाया गया था। हमने बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में हार्दिक को लाने का विंडो देखा था। टीम इस समय ट्रांजिशन पीरियड से गुजर रही है। इस बयान के बाद रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने कमेन्ट किया था।

इन्स्टाग्राम पर एक पॉडकास्ट वीडियो पर उन्होंने कमेन्ट कर कहा कि इसमें बहुत सारी बातें गलत हैं। रितिका ने इशारा किया कि बाउचर की बातों में सच्चाई कम है। मामले ने इस कमेन्ट के बाद एक बार फिर से तूल पकड़ लिया और रोहित शर्मा के फैन्स सोशल मीडिया पर उतर आए।
रोहित शर्मा के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस को 'लूजर' कहा। उन्होंने मार्क बाउचर को भी रोहित शर्मा के मामले में दोषी बताया और कहा कि इसने भी कप्तान को हटाने का काम किया है। बाउचर को भी साजिश में शामिल माना। सोशल मीडिया पर जमकर बवाल देखने को मिला है।
सोशल मीडिया पर कुछ चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स भी आए और कहा कि रोहित शर्मा के साथ यह अच्छा नहीं हुआ है। कई फैन्स ने हार्दिक पांड्या को भी इस मामले में जमकर ट्रोल किया है। हालांकि रोहित शर्मा ने इस बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।












Click it and Unblock the Notifications