ISL vs MUL Final: पीएसएल 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Multan Sultans vs Islamabad United, Final: पाकिस्तान सुपर लीग 2024 का फाइनल मैच, आज 18 मार्च को मुल्तान सुल्तांस (MUL) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये हाई-वोल्टेज मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में होगा। रोचक भिड़ंत से पहले जानते हैं H2H रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी है।

पाकिस्तान सुपर लीग के ग्रैंड फ़ाइनल में दोनों टीमों की निगाहें खिताब पर टिकी होंगी। क्वालीफायर में विजयी होकर मुल्तान सुल्तांस पीएसएल 2024 के शिखर मुकाबले में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड को फाइनल में पहुंचने से पहले दो एलिमिनेटरों से जूझना पड़ा।

multan sultans vs islamabad united final

कराची में बल्लेबाज या गेंदबाज किसका होगा जलवा?
पीएसएल में कराची का नेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव रहा है। इस स्थान पर पहली पारी का औसत स्कोर 181 रहा है। पिच से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को समान रूप से सहायता मिलने की उम्मीद है। अगर गेंदबाज सही दिशा में गेंदबाजी करें तो वे भी दबदबा बना सकते हैं।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
मुल्तान सुल्तांस (MUL) और इस्लामाबाद यूनाइटेड (ISL) के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इस भिड़ंत में भी दोनों के बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों टीमों के बीच टी-20 फॉर्मेट में अब तक कुल 15 मैच खेले जा चुके हैं। इस दौरान मुल्तान सुल्तांस ने 08 में जीत दर्ज की है, जबकि इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 7 मैच जीते हैं।

पीएसएल 2024 का फाइनल मैच कौन जीतेगा?
आज, मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड में से कोई एक फाइनल का विजेता बनेगा। मुल्तान सुल्तांस पिछले दो सीज़न में उपविजेता रहा है। इसलिए, वे इस बार ट्रॉफी हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचकर उन्होंने शानदार निरंतरता का प्रदर्शन किया है। इस्लामाबाद यूनाइटेड लंबे समय बाद फाइनल में पहुंची है। दोनों टीमों की नजरें अपने दूसरे पीएसएल खिताब पर होंगी। ऐसे में किसी एक टीम का नाम लेना जल्दबाजी होगी, हालांकि, इस मुकाबले के लिए हम मुल्तान सुल्तान का सपोर्ट करते हैं।

ये भी पढ़ें- 'बैंक बंद हैं...,' RCB के चैंपियन बनते ही माल्या की खुशी पर मचा बवाल, ट्वीट पर यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास

मुल्तान सुल्तांस फुल टीम: यासिर खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), उस्मान खान, जॉनसन चार्ल्स, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, डेविड विली, क्रिस जॉर्डन, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, मोहम्मद शहजाद, डेविड मालन, रिचर्ड नगारवा , शाहनवाज दहानी, फैसल अकरम, अली माजिद, तैय्यब ताहिर, आफताब इब्राहिम।

इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम: मार्टिन गुप्टिल, एलेक्स हेल्स, आगा सलमान, शादाब खान (कप्तान), आजम खान (विकेटकीपर), इमाद वसीम, हैदर अली, फहीम अशरफ, नसीम शाह, हुनैन शाह, ओबेद मैककॉय, टाइमल मिल्स, कॉलिन मुनरो, रुम्मान रईस, जॉर्डन कॉक्स, कासिम अकरम, मैथ्यू फोर्ड, शमील हुसैन, उबैद शाह।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+