सिर्फ बॉस और खिलाड़ी नहीं! मुकुल चौधरी-संजीव गोयनका के बीच का वो खास रिश्ता, जिससे दुनिया है अनजान

Mukul Chaudhary: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने गुरुवार को ऐसी पारी खेली, जिसने केकेआर के खिलाफ मैच का पूरा समीकरण ही बदल दिया। 27 गेंदों में 54 रनों की उनकी विस्फोटक पारी ने केकेआर के हाथों से जीत छीन ली। एक समय मैच पूरी तरह कोलकाता के पक्ष में नजर आ रहा था, लेकिन मुकुल ने मैदान पर उतरते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों पर दबाव बना दिया।

मुकुल चौधरी ने अपनी पारी के दौरान शानदार स्ट्रोक्स लगाए और कुल 7 छक्के जड़ दिए। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास साफ नजर आ रहा था। हर शॉट के साथ लखनऊ की जीत की उम्मीद बढ़ती गई। केकेआर के गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए और देखते ही देखते मैच लखनऊ के पक्ष में झुक गया।

Mukul Chaudhary

टीम की इस शानदार जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका की खुशी देखने लायक थी। जैसे ही टीम ने जीत हासिल की, वह खुशी से उछल पड़े। यह जीत सिर्फ टीम के लिए ही नहीं, बल्कि उनके लिए भी खास बन गई, क्योंकि इस मुकाबले में एक भावनात्मक कनेक्शन भी जुड़ा हुआ था।

मुकुल और संजीव गोयनका का खास कनेक्शन

मुकुल चौधरी राजस्थान के झुंझुनू जिले के गुढ़ा बावनी गांव से आते हैं। दिलचस्प बात यह है कि संजीव गोयनका का पारिवारिक संबंध भी इसी इलाके से जुड़ा हुआ है। हालांकि उनका जन्म और परिवार कोलकाता में रहा है, लेकिन उनके पूर्वज राजस्थान के झुंझुनू जिले के दुंदलोड गांव के रहने वाले थे।

समय के साथ उनका परिवार कोलकाता में बस गया, लेकिन जड़ें आज भी राजस्थान से जुड़ी हैं। संजीव गोयनका के पिता राम प्रसाद गोयनका और परदादा सर बद्रीदास गोयनका कोलकाता के प्रमुख उद्योगपति झुंझुनू से निकलकर ही बने। ऐसे में जब उसी जिले के एक खिलाड़ी ने केकेआर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर लखनऊ को जीत दिलाई, तो यह पल और भी खास बन गया।

संघर्ष से सफलता तक का सफर

मुकुल चौधरी की कहानी भी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। उनके पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने के लिए अपना घर तक बेच दिया था। इस त्याग और मेहनत का फल अब मैदान पर नजर आ रहा है। मुकुल ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो मुश्किल हालात भी रास्ता नहीं रोक सकते।

आईपीएल में मिली बड़ी पहचान

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुकुल चौधरी की प्रतिभा पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें आईपीएल नीलामी में 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस भरोसे को सही साबित किया और मैदान पर उतरते ही अपनी काबिलियत दिखा दी। उनकी यह पारी न सिर्फ टीम के लिए मैच जिताने वाली रही, बल्कि उन्हें एक उभरते सितारे के रूप में भी स्थापित कर गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+