'4-5 साल आगे बढ़ गया है कोहली का करियर', एमएसके प्रसाद ने बताया कैसे 'ब्रेक' ने अपना कमाल दिखाया

पूर्व चीफ सिलेक्टर ने कहा है कि कोहली को ये ब्रेक काफी पहले ले लेना चाहिए था। अब असली विराट कोहली वापस आ गए हैं जिनका करियर और तीन-चार साल लंबा हो गया है।

Virat Kohli

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बारे में ये कहना बहुत मुश्किल था कि वे पुरानी रंगत में लौट पाएंगे लेकिन उन्होंने सभी कयासों को मात देकर एक वापसी की और जिस तरह से वे युवा दिनों वाले अंदाज में लौट रहे हैं उसने इस वापसी को सनसनीखेज बना दिया है। उम्र के एक पड़ाव के बाद वैसी पारियां खेलना लगभग असंभव साबित हुआ है युवा दौरा में उन खिलाड़ियों ने खेली थी। सचिन और धोनी करियर के अंत तक कभी भी पुराने तेवर नहीं दिखा पाए।

फिर से सरपट दौड़ रही कोहली की गाड़ी

फिर से सरपट दौड़ रही कोहली की गाड़ी

ऐसे में जब कोहली ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप के बाद से जबरदस्त फॉर्म दिखाई तो उसकी सराहनी हुई लेकिन यह अंदेशा अभी बाकी था कि क्या पुरानी कोहली कभी लौट पाएगा और फिर तिरुवनंतपुरम वनडे के बाद यह कसर भी पूरी हो गई। उम्मीद है विराट टेस्ट क्रिकेट में भी जल्द ही शतकीय सूखा समाप्त करें और एक पूर्ण बल्लेबाज की राह पर ऐसा दौड़ें कि कई माइलस्टोन को पार करने के बाद ही विश्राम लें।

हालांकि सब आसान नहीं था क्योंकि विराट केवल फॉर्म नहीं बल्कि दिमाग से भी जूझ रहे थे। दौलत और शोहरत के टॉप पर मौजूद बल्लेबाज को भी मानसिक समस्याएं हो गई थी। खेल में ज्यादा मन नहीं लग रहा था और उम्र इतनी नहीं थी कि संन्यास लेने का विचार तक दिमाग में आए। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कोहली के बारे में बात की और कहा कि ब्रेक ने कोहली के करियर को कुछ वर्षों के लिए लंबा कर दिया है।

 दिमाग के सर्वश्रेष्ठ फ्रेम में लौट आए हैं कोहली

दिमाग के सर्वश्रेष्ठ फ्रेम में लौट आए हैं कोहली

एमएसके प्रसाद ने एक इंटरव्यू में बताया, "मुझे लगता है कि ब्रेक ने वास्तव में उनके करियर को 4-5 साल आगे बढ़ा दिया है। वह उस तरह के खिलाड़ी हैं जिसे चुनौतियां पसंद हैं, और उसने उस चुनौती को स्वीकार किया है और आगे बढ़ गया है। उन्होंने एक ब्रेक लिया जो बढ़िया साबित हुआ और उन्होंने खुद को अच्छी तरह से समझा। अब हमें पुराने विराट कोहली वापस मिल गए हैं। उन्हें वास्तव में किसी और चीज से ज्यादा एक मानसिक आराम की जरूरत थी।"

भारत के पूर्व विकेटकीपर ने कहा कि कोहली स्कोरिंग के मामले में 2016 जैसे लग रहे हैं और वे अपने दिमाग के सर्वश्रेष्ठ फ्रेम में लौट आए हैं।

 बेहतर खिलाड़ी और एक मजबूत व्यक्तित्व बन गए हैं विराट- प्रसाद

बेहतर खिलाड़ी और एक मजबूत व्यक्तित्व बन गए हैं विराट- प्रसाद

एमएसके ने कहा, "उन्होंने मुश्किल टाइम में भी खेलना जारी रखा जिससे बहुत कुछ घटित होता गया। मुझे लगा कि उन्हें काफी समय पहले ब्रेक लेना चाहिए था, शायद (टी20) विश्व कप (2021) के तुरंत बाद ले लेते तो और बेहतर था। जब से उन्होंने एशिया कप (2022 में) से पहले ब्रेक लिया है, हमें असली विराट कोहली वापस मिल गए हैं, जिन्हें हमने 2016 की तरह काफी रन बनाते हुए देखा था।

उन्होंने कहा, "वह अब अपने सबसे अच्छे फॉर्म में है, वह दिमाग के सही फ्रेम में है। मुझे यकीन है कि पिछले कुछ वर्षों में वह जिस कठिन दौर से गुजरे हैं, वह उनको एक बेहतर खिलाड़ी और एक मजबूत व्यक्तित्व बना देगा।"

Recommended Video

    IND vs SL: Virat Kohli ने लगाया MS Dhoni के अंदाज वाला Helicopter Shot, Video| वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+