'सब पीते हैं...,' एमएस धोनी और सचिन तेंदुलकर के पूर्व साथी ने किया बड़ा दावा, सीनियर्स के खोले राज
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज प्रवीण कुमार ने क्रिकेट में एक प्रीमियम स्विंग गेंदबाज के रूप में अपना नाम बनाया। वे एक अच्छे बल्लेबाज भी रह चुके हैं। कुल मिलाकर 2007 से 2012 तक प्रवीण कुमार ने छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 मैच खेले। प्रवीण ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, किंग्स इलेवन पंजाब, सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों के लिए भी खेला।
प्रवीण कुमार को लेकर किए गये कई दावे
हालांकि, उनका अंतर्राष्ट्रीय करियर लंबा नहीं था। लोग अक्सर कहते हैं कि प्रवीण कुमार को मैदान के बाहर दिक्कतें थीं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि उन्हें शराब पीने की समस्या है, लेकिन अब प्रवीण कुमार ने अपने आसपास बनी छवि को लेकर सनसनीखेज दावा किया है।

प्रवीण कुमार ने द लल्लनटॉप पर इंटरव्यू में कहा कि, जब मैं भारतीय टीम में था, तो सीनियर्स कहते थे 'पीना नहीं, ये नहीं करना, वो नहीं करना'। सीनियर खिलाड़ी कहते थे। करते सब हैं।' लेकिन वही बात है ना कि बदनाम कर देते हैं कि 'पीके तो ड्रिंक करता है'। सब पीते हैं (हर कोई करता है, लेकिन उन्होंने मुझे यह कहकर बदनाम कर दिया कि मैं पीता हूं।'
यह पूछे जाने पर कि क्या सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली जैसे वरिष्ठों ने उन्हें यह सलाह दी थी, प्रवीण ने जवाब दिया, 'नहीं। मैं उस व्यक्ति का नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन हर कोई उसे जानता है।' 'जो लोग मुझे व्यक्तिगत रूप से जानते हैं, वे जानते हैं कि मैं कैसा हूं। मेरी एक खराब छवि बनाई गई है।'












Click it and Unblock the Notifications