गौतम गंभीर ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल का किया बड़ा खुलासा, बताया महेंद्र सिंह धोनी ने शतक के लिए कहा था

साल 2011 के वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान महेंद्र सिंह धोनी और गौतम गंभीर फाइनल मैच में एक साथ खेल रहे थे। टीम इंडिया ने कप जीता था।

Dhoni and Gambhir

Gautam Gambhir Reaction on MS Dhoni in 2011 WC Final: भारत और श्रीलंका के बीच साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की बातें आज भी होती हैं और आगे भी होती रहेंगी। उस वर्ल्ड को से जुड़े किस्से और कहानियां कभी-कभी सुनने को मिलती हैं। उस समय के भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने छक्का जड़ते हुए टीम इंडिया को चैम्पियन बनाया था। धोनी के सामने खेल रहे गौतम गंभीर 97 पर आउट हुए थे। गंभीर ने उस वर्ल्ड कप से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए कहा है कि फाइनल में धोनी मेरा शतक बनवाना चाहते थे। (Photos: Twitter)

धोनी ने मेरा समर्थन किया

धोनी ने मेरा समर्थन किया

गौतम गंभीर ने उस यादगार पारी को याद करते हुए धोनी से मिले समर्थन की बात कही। उन्होंने कहा कि दूसरे छोर पर मेरे साथ खड़े धोनी सपोर्टिव थे। वह चाहते थे कि मेरा शतक बने। हर समय वह यह चाहते थे कि मैं अपना सैकड़ा पूरा करूं। ओवरों के बीच में भी धोनी ने मुझे कहा था कि अपना शतक पूरा कर लो। उन्होंने कहा था कि अपना समय लेकर खेलो और जल्दीबाजी मत करो। अगर जरूरत पड़ेगी, तो मैं तेजी से खेल लूंगा।

गंभीर और धोनी के बीच हुई थी साझेदारी

गंभीर और धोनी के बीच हुई थी साझेदारी

श्रीलंका ने फाइनल मैच में भारतीय टीम को 275 रनों का लक्ष्य दिया था। टीम इंडिया ने 114 रनों तक 3 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद गंभीर और धोनी ने क्रीज पर टिककर बैटिंग की। दोनों ने मिलकर टीम को संकट से बाहर निकालने में मदद की। गंभीर और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी हुई थी। इस साझेदारी से टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित हुई थी।

गौतम गंभीर दुर्भाग्यशाली रहे थे

गौतम गंभीर दुर्भाग्यशाली रहे थे

उल्लेखनीय है कि उस वर्ल्ड कप फाइनल में गंभीर ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए थे। इसके बाद धोनी ने मैच फिनिश करते हुए छक्का जड़ा था। उस समय युवराज सिंह उनके साथ मैदान पर मौजूद थे। भारतीय टीम ने दूसरा वनडे वर्ल्ड कप 6 विकेट से अपने नाम कर लिया था। अहम बात यह रही कि धोनी ने नाबाद 91 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया को खिताबी जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+