भीड़ के बीच दिखा DHONI का रोमांटिक अंदाज, साक्षी को अपने हाथों से पहनाई सैंडल
MS Dhoni viral Picture: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सोशल मीडिया पर बेहद कम एक्टिव रहती हैं। क्रिकेट के मैदान पर कैप्टन कूल के नाम से जाने वाले धोनी पर्सनल लाइफ में भी काफी सादगीभरे और केयरिंग इंसान हैं। हाल ही में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल एक मॉल में नजर आ रहा है। इस तस्वीर ने लाखों फैंस का दिल जीत लिया।
धोनी ने पत्नी को पहनाई सैंडल (MS Dhoni viral Picture)
तस्वीर में देखा जा सकता है कि साक्षी धोनी की हाई हील सैंडल का हुक खुल गया था। ऐसे में माही बिना कुछ सोचे-समझे वहीं घुटनों के बल बैठ गए और अपनी पत्नी की सैंडल ठीक करने लगे। साक्षी व्हाइट टॉप और ब्लैक स्कर्ट में नजर आईं, वहीं धोनी ग्रे फुल स्लीव टी-शर्ट और डेनिम जींस में थे। इस छोटी-सी हरकत ने धोनी की एक बार फिर 'जेंटलमैन' वाली छवि को साबित कर दिया।

किसी फिल्म से कम नहीं रही है लव स्टोरी
धोनी और साक्षी की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। दोनों की मुलाकात बचपन में एक ही स्कूल में हुई थी लेकिन फिर लंबे समय तक संपर्क नहीं रहा। किस्मत ने फिर से साथ मिलाया एक होटल में, जहां धोनी ने साक्षी को देखा और बातचीत की शुरुआत की। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया और 4 जुलाई 2010 को दोनों ने शादी कर ली। आज ये कपल एक प्यारी-सी बेटी जीवा के माता-पिता हैं।
असल जिंदगी के भी सुपरस्टार हैं धोनी
धोनी भले ही 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए आज भी लोग उन्हें स्टेडियम में देखने को बेताब रहते हैं। अब जब आईपीएल 2025 समाप्त हो चुका है, धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, और इस तरह के छोटे-छोटे लम्हों से यह साफ झलकता है कि धोनी सिर्फ मैदान के ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी के भी सुपरस्टार हैं।












Click it and Unblock the Notifications