MS Dhoni ने विराट कोहली नहीं इन तीन भारतीय को बताया महान खिलाड़ी, रोहित शर्मा का भी नहीं लिया नाम
MS Dhoni On Indian players: चेन्नई सुपर किंग्स और पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में दिल खोलकर बातें की है। धोनी पहली बार किसी पॉडकास्ट में नजर आये और यहां उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए। 5 अप्रैल 2025 को पहली बार उनके माता-पिता को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल मैच के दौरान एमए चिदंबरम स्टेडियम के स्टैंड में देखा गया।
चेन्नई को दिल्ली से मिली हार (MS Dhoni On Indian players)
दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने मैच में 26 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल रहा। लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इस मैच के दौरान आईपीएल से धोनी की संन्यास की खबरों ने भी जोर पकड़ ली।

इन भारतीय खिलाड़ियों को बताया महान
धोनी पहली बार किसी पॉडकास्ट में बात करते हुए दिख रहे हैं। इस पॉडकास्ट में महान भारतीय खिलाड़ियों के बारे में पूछा गया। धोनी से पूछा गया कि वो कौन से तीन भारतीय खिलाड़ी के साथ खेलना पसंद करेंगे। इस पर धोनी ने कहा कि वह पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, महान सचिन तेंदुलकर और सबसे सफल कप्तान में से एक रहे सौरव गांगुली के साथ खेलना पसंद करेंगे।
नहीं लिया विराट कोहली का नाम
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भारत के लिए कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। लेकिन धोनी ने अपने लिस्ट में इन दोनों ही खिलाड़ियों का नाम नहीं रखा है। विराट कोहली मौजूदा समय के दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। धोनी के बाद विराट कोहली ने ही भारतीय क्रिकेट की विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया। लेकिन थाला ने फिर भी कोहली के साथ खेलने की इच्छा नहीं जताई है।












Click it and Unblock the Notifications