MS Dhoni ने उठाया बल्ला, प्रैक्टिस में लगा रहे हैं बड़े शॉट, IPL 2023 में जलवा बिखेरने को तैयार

MS Dhoni Batting Practice: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल 2023 आखिरी सीजन हो सकता है। इस सीजन के लिए धोनी ने तैयारी शुरू कर दी है।

MS Dhoni

MS Dhoni Batting Practice: लंबे समय से क्रिकेट से दूर महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आईपीएल में धमाल मचाते नजर आएंगे। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन कप्तानी करेंगे। अपनी कप्तानी में उनकी कोशिश टीम को एक और खिताब दिलाने की होगी। आईपीएल मिनी ऑक्शन में चेन्नई ने बेन स्टोक्स जैसे ऑल राउंडर खिलाड़ी को खरीदकर अपनी टीम को और मजबूत करने का काम किया है।

धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस

धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस

महेंद्र सिंह धोनी के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। धोनी ने आईपीएल 2023 के लिए बल्ला उठा लिया है। वह अभी से टूर्नामेंट की प्रैक्टिस में जुट गए हैं। धोनी सिर्फ आईपीएल खेलते हैं, लिहाजा वह इस लीग को सफल बनाने के लिए अभी से बल्लेबाजी पर फोकस कर रहे हैं। धोनी के प्रैक्टिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी नेट पर प्रैक्टिस करते दिखाई पड़ रहे हैं।

एक बार फिर... माही मार रहा है

एक बार फिर... माही मार रहा है

महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से रनों को बनता देखना भला किसे नहीं पसंद है। धोनी की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में है। ऐसे में एक बार फिर इन सभी फैंस को धोनी की धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए धोनी ने टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं। चेन्नई की टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने कुछ दिन पहले ही साफ किया था कि इस सीजन धोनी ही सीएसके की कप्तानी संभालेंगे।

चेन्नई को दिला चुके हैं 4 खिताब

चेन्नई को दिला चुके हैं 4 खिताब

रोहित शर्मा के बाद महेंद्र सिंह धोनी ही आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार खिताब जीता चुके हैं। पिछले साल उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी। साल 2022 में चेन्नई ने रवींद्र जडेजा को अपना कप्तान बनाया था। लेकिन जडेजा की कप्तानी में टीम को लगातार आठ मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी थी। जिसके बाद दोबारा धोनी ने टीम की कमान संभालने का काम किया।

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई की टीम

आईपीएल 2023 के लिए चेन्नई की टीम

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम- एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, बेन स्टोक्स, काइल जेमीसन, निशांत सिंधू, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, भगत वर्मा और अजय मंडल, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+