'कोई भरोसा तोड़ दे इसका मतलब नहीं कि आप भरोसा करना बंद कर दें', धोनी ने आखिर किसके लिए कही ये बात

MS Dhoni Podcast: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एक पॉडकास्ट में कई बातों पर खुलकर अपने विचार रखने का काम किया। रविवार को इंदौर के यूट्यूबर राज शमानी ने पॉडकास्ट फैंस के लिए अपलोड किया। इस पॉडकास्ट में धोनी ने आईपीएल में अपने भविष्य को लेकर भी बातें की। आईपीएल से संन्यास पर उन्होंने कहा कि नहीं, संन्यास अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं।

धोनी ने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी (MI vs RCB IPL 2025)

आईपीएल को लेकर पॉडकास्ट के दौरान धोनी ने कहा कि वह अपने करियर को लेकर अभी कोई फैसला नहीं करने जा रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के खिलाफ उनकी धीमी पारी के बाद आईपीएल से उनकी संन्यास की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। राज शमानी के पॉडकास्ट पर धोनी ने कहा कि वह अभी भी IPL खेल रहे हैं। वह 43 साल के हैं और इस IPL सीजन के अंत तक जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे। इसलिए उनके पास यह तय करने के लिए 10 महीने का लंबा वक्त हैं कि वह एक और साल खेलना चाहते हैं या नहीं।

MS Dhoni 1

'कोई भरोसा तोड़ दे इसका मतलब नहीं कि आप भरोसा करना बंद कर दें'

इसके अलावा धोनी ने कहा कि जीवन में आप कुछ अच्छे लोगों से मिलेंगे, कुछ बुरे लोगों से भी मिलेंगे। लेकिन अहम ये है कि अगर कुछ लोग आपका भरोसा तोड़ दें तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप फिर किसी पर भरोसा करना ही छोड़ दें। आपको आगे बढ़ना होता है। आपको कुछ लोग मिलते हैं जो आपकी जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं और आपको खुश रखते हैं।

शानदार रहा है धोनी का करियर

महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया "कैप्टन कूल" के नाम से जानती है। धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था और धीरे-धीरे अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीता। 2007 में भारत को पहला टी-20 वर्ल्ड कप जिताने का श्रेय धोनी को जाता है।धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भी जीता। यह भारतीय क्रिकेट इतिहास का एक ऐतिहासिक पल था। यह जीत भारत के लिए 28 साल बाद आई थी और धोनी ने फाइनल मैच में अपनी दमदार पारी से भारत को जीत दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+