DHONI ने बनाया भारतीय टीम का चमकता सितारा! अब सामने आया क्रिकेटर की बहन का दर्द भरा किस्सा
MS DHONI News: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर को टीम इंडिया तक पहुंचाने में पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। दीपक चाहर को आईपीएल में खेलने का मौका एमएस धोनी के मार्गदर्शन में मिला। धोनी के क्रिकेटिंग ज्ञान और अनुभव से दीपक चाहर को अपनी क्षमताओं को सही दिशा देने में मदद की। फिलहाल दीपक चाहर भारतीय टीम से बाहर हैं, लेकिन वह टीम के लिए कई मैच विनिंग पारी खेलने के साथ-साथ अहम विकेट भी ले चुके हैं।
धोनी ने बनाया भारतीय टीम का चमकता सितारा! (MS DHONI News)
दीपक चाहर ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान से की थी और धीरे-धीरे अच्छे प्रदर्शन के कारण आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ गए थे। एमएस धोनी के साथ खेलना चाहर के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हुआ। धोनी का अनुभव और उनके शांत दिमाग ने चाहर को आत्मविश्वास दिया। एमएस धोनी की कप्तानी में चाहर को न केवल बेहतर गेंदबाज बनने का मौका मिला, बल्कि उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू का मौका भी मिला।

दीपक चाहर को मिला था धोनी का साथ
धोनी की कप्तानी में दीपक चाहर ने आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करना शुरू किया। धोनी ने उन्हें अपनी रणनीतियों के बारे में सुझाव दिए और अपने अनुभव से उनके खेल को निखारा। धोनी ने चाहर को शांत रहने की सलाह दी, खासकर जब मैच में दबाव होता है। यही मानसिकता चाहर को अपनी गेंदबाजी में और सुधार करने में मददगार साबित हुई। ये सभी बातें दीपक चाहर अपने इंटरव्यू में कई बार बता चुके हैं।
सामने आया बहन का दर्द भरा किस्सा
इस बीच दीपक चाहर की बहन मालती ने खुद को लेकर एक दर्दनाक खुलासा किया है और बताया है कि कैसे पिछले ढाई साल से वो एक दर्द से जूझ रही थीं। मालती ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर कर बताया कि उनकी रीढ़ के कुछ हिस्सों में परेशानी होने लगी थी, जिसके बाद ढाई साल तक इसका ट्रीटमेंट हुआ। मालती का जिम में ट्रेनिंग करते हुए वीडियो पोस्ट करना और अपनी मुश्किलों के बारे में खुलकर बात करना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
रीढ़ की समस्या और उसके बाद का ट्रीटमेंट लंबा समय लेता है, लेकिन अब वो पूरी तरह से फिट हैं। बता दें कि दीपक चाहर ने साल 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ बड़ा कारनामा कर दिया था। उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में महज 7 रन खर्च किए और 6 विकेट झटके थे जो आज भी एक बड़ा रिकॉर्ड है।












Click it and Unblock the Notifications