IND W vs PAK W: ऋचा घोष ने एक हाथ से लपका गजब का कैच, फैंस को आई DHONI की याद
India Women vs Pakistan Women, 7th Match: टी20 विश्व कप 2024 के रोमांचक मुकाबले में भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारत ने पाकिस्तान को इस मुकाबले में 6 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपना खाता खोला। इस मुकाबले ने फैंस को दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। दरअसल, मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि फैंस को माही की याद आ गई।
ऋचा घोष ने पकड़ा बेहतरीन कैच
पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय महिला विकेटकीपर ऋचा घोष के बेहतरीन कैच ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस शानदार कैच ने मैच के नतीजे पर काफी असर डाला। कप्तान फातिमा सना की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन वह भारत के सामने बड़ा स्कोर बनाने में असफल रही।

ऋचा घोष का कैच देख फैंस हैरान
आशा शोभना द्वारा फेंके गए ओवर में फातिमा सना ने आक्रामक शॉट्स लगाने का प्रयास किया। 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने फ्लाइटेड बॉल को गलत तरीके से पिक किया और गेंद किनारे से लगकर हवा में चली गई। तेजी से ऋचा घोष ने अपना दाहिना हाथ आगे बढ़ाया और चमत्कारिक रूप से एक ही बार में गेंद को पकड़ लिया, जिससे देखने वाले हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर ऋचा घोष की कैच की जमकर तारीफ कर हो रही है।
भारत को मिली शानदार जीत
मैच की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट पर 105 रन बनाए। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 108 रन बनाए और छह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा ने सबसे अधिक 32 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी टीम के लिए अहम रन जोड़े। हरमनप्रीत कौर 29 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट आउट होकर पवेलियन लौट गईं।
भारत : स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, सजीवन सजना, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
पाकिस्तान : मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, सिदरा अमीन, निदा डार, आलिया रियाज, ओमैमा सोहेल, फातिमा सना (कप्तान), तुबा हसन, नशरा संधू, सैयदा अरूब शाह, सादिया इकबाल।












Click it and Unblock the Notifications