महेंद्र सिंह धोनी ने रच दिया इतिहास, इस मामले में अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान को छोड़ा पीछे

MS Dhoni: इसमें कोई शक नहीं है कि महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे बड़े नामों में से एक हैं। टीम इंडिया के लिए धोनी ने अपना अंतिम गेम साल 2019 में खेला था। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद माही मैदान पर नहीं दिखे।

रिटायरमेंट के पांच साल बाद भी माही के क्रेज में कमी नहीं आई है। यही कारण है कि ब्रांड्स उनके पीछे भागते हैं। धोनी का शांत स्वभाव और बेदाग़ छवि फैन्स को काफी ज्यादा पसंद आती है। इसी वजह से विज्ञापनों के ब्रांड्स धोनी को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।

dhoni

ताजा मामले में एक रिपोर्ट सामने आई है। टीएएम मीडिया रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमएस धोनी ऐसेभारतीय सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने 2024 में सबसे अधिक ब्रांड एंडोर्समेंट हासिल किए हैं। उनके पास कुल 42 एंडोर्समेंट हैं। अमिताभ बच्चन 41 विज्ञापनों के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं, जबकि शाहरुख खान 34 डील्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गौरतलब है कि टीएएम यूएसए के नीलसन और यूके के कंटार का एक जॉइंट वेंचर है।

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। उनको आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेन किया है। धोनी को चार करोड़ की धन राशि के साथ अनकैप्ड प्लेयर्स की कैटेगरी में रखा गया है। माही को देखने के लिए मैदान पर फैन्स का हुजूम उमड़ता है।

चेन्नई सुपर किंग्स को धोनी ने अपनी कप्तानी में पांच बार विजेता बनाया है। हालांकि अब वह कप्तान नहीं हैं लेकिन टीम का मार्गदर्शन करने के लिए वह मौजूद रहते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अब नए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को गाइड करते हैं।

हाल ही में धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को उत्तराखंड में लोकल लोगों के साथ पारम्परिक पहाड़ी डांस करते हुए देखा गया था। आईपीएल में इस बार उनके बल्ले से धमाका होने की उम्मीद की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+