साउथ अफ्रीका टी20 लीग में धोनी के खेलने को लेकर उत्सुकता, एक शर्त पूरी कर दी तो खेल पाएंगे

नई दिल्ली, 13 अगस्त: दुनिया भर में फैली कई टी20 लीगों के जरिए क्रिकेट का खेल तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये एक बदलाव के तौर पर आगे जा रहा है जहां शरीर पर कम दबाव और पैसे ज्यादा होने की वजह से क्रिकेटर्स अनेकों टी20 लीग में हिस्सा लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्रेक ले रहे हैं।

IPL ने लगाया बाकी लीगों में पैसा

IPL ने लगाया बाकी लीगों में पैसा

इसकी शुरुआत इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने की जो बाकी लीगों के लिए पथ-प्रदर्शक क्रिकेट लीग थी। इसने सीपीएल, बीबीएल और पीएसएल जैसी प्रमुख लीगों को खोलने को रास्ता बनाया। अगले साल दो और लीग, सीएसए टी20 लीग और आईएलटी20 के रूप में आ रही हैं। इन 2 नई लीग के लिए कई अंतरराष्ट्रीय सितारे पहले ही साइन कर चुके हैं।

रोहित, कोहली जैसे तो नहीं खेल सकते

रोहित, कोहली जैसे तो नहीं खेल सकते

जब आप रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सितारों की बात करते हैं तो वे BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से जुड़े हुए हैं। यदि वे किसी न किसी रूप में BCCI से संबंधित हैं, तो वे विदेशी लीग में भाग नहीं ले सकते क्योंकि बोर्ड अभी भी खिलाड़ियों को अनुमति नहीं देता है। ऐसी लीग में भाग लेने के लिए खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करनी होगी।

धोनी के खेलने को लेकर उत्सुकता

धोनी के खेलने को लेकर उत्सुकता

ऐसे में धोनी जैसे खिलाड़ी इन लीगों में खेल सकते हैं या नहीं, इस सवाल पर उत्सुकता है। धोनी के कई प्रशंसक धोनी को विदेशी लीग में खेलते देखने के लिए उत्सुक हैं, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा सीएसए टी20 लीग में एक टीम खरीदने के बाद तो उम्मीदें और ज्यादा बढ़ चुकी हैं। CSK ने जोहान्सबर्ग फ्रैंचाइजी खरीदी है जिसे अभी कोई नाम नहीं मिला है। अफवाहें थीं कि धोनी उनके मेंटर के रूप में शामिल हो सकते हैं।

ये शर्त पूरी कर दी तो खेल पाएंगे

ये शर्त पूरी कर दी तो खेल पाएंगे

हालांकि, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक साक्षात्कार में ऐसी सभी अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके धोनी भी आईपीएल के बाहर लीग नहीं खेल सकते हैं। वे कहते हैं, ''यह स्पष्ट है कि घरेलू खिलाड़ियों सहित कोई भी भारतीय खिलाड़ी तब तक किसी अन्य लीग में हिस्सा नहीं ले सकता जब तक कि वह खेल के सभी प्रारूपों से संन्यास न ले ले और बीसीसीआई के साथ सभी संबंधों में कटौती कर ले।"

पूरा संन्यास लेना होगा, तभी बनेगी बात

पूरा संन्यास लेना होगा, तभी बनेगी बात

बीसीसीआई के वही अधिकारी ने धोनी के मामले पर टिप्पणी की। अधिकारी ने कहा कि धोनी ने भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन उन्हें आईपीएल से भी संन्यास लेने की जरूरत है ताकि वे किसी विदेशी टीम के साथ खेल सकें या कोई भूमिका निभा सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+