MS Dhoni के करीबी ने कराया करोड़ों का नुकसान, जानें कौन है 'कैप्टन कूल' का दोस्त मिहिर दिवाकर
MS Dhoni News: महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वाश के खिलाफ रांची की अदालत में आपराधिक मामला दायर किया है।
दिवाकर ने कथित तौर पर विश्व स्तर पर एक क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के साथ एक समझौता किया था। हालांकि, दिवाकर समझौते में उल्लिखित निर्धारित शर्तों का पालन करने में विफल रहे। समझौते की शर्तों के अनुसार, अरका स्पोर्ट्स फ्रेंचाइजी शुल्क का भुगतान करने और प्रॉफिट शेयर करने के लिए बाध्य था, जिसका सम्मान नहीं किया गया।

एमएम धोनी को हुआ 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान
कई प्रयासों के बावजूद, समझौते में निर्दिष्ट नियमों और शर्तों की अवहेलना की गई। इसके बाद धोनी ने 15 अगस्त, 2021 को अरका स्पोर्ट्स को दिया गया अधिकार पत्र रद्द कर दिया और कई कानूनी नोटिस भेजे, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। विधि एसोसिएट्स के माध्यम से एमएस धोनी का प्रतिनिधित्व करने वाले दयानंद सिंह ने दावा किया है कि अरका स्पोर्ट्स ने उन्हें धोखा दिया, जिसके परिणामस्वरूप 15 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
मिहिर दिवाकर पर धमकी देने का आरोप
धोनी के दोस्त सिमंत लोहानी, जिन्हें चित्तू के नाम से जाना जाता है, ने भी शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अर्का स्पोर्ट्स के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के बाद मिहिर दिवाकर ने उन्हें धमकी दी और दुर्व्यवहार किया।
कौन हैं मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिहिर दिवाकर और सौम्य विश्वास, महेंद्र सिंह धोनी के करीबी दोस्तों में गिने जाते थे।आरका स्पोर्ट्स की वेबसाइट के मुताबिक, मिहिर कंपनी के मैनेजिंग एडिटर हैं, जबकि धोनी को कंपनी में मेंटर हैं, हालांकि, वेबसाइट पर सौम्य को लेकर कोई जानकारी नहीं है।
आरका स्पोर्ट्स की वेबसाइट के मुताबिक, 2014 में स्थापित अरका एक अग्रणी खेल प्रबंधन कंपनी है, जो एथलीट और खिलाड़ी प्रबंधन में माहिर है। इसके अलावा, हम शीर्ष श्रेणी परामर्श भी प्रदान करते हैं। कंपनी की ब्रांच लखनऊ, वाराणसी, बोकारो, गुरुग्राम, बरेली आदि स्थानों तक हैं। इसके अलावा विदेश में भी कंपनी की ब्रांच हैं।












Click it and Unblock the Notifications