महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने लगाए पहाड़ी गाने पर ठुमके, वीडियो ने मचाया सोशल मीडिया पर तहलका
MS Dhoni Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खुद को सुर्ख़ियों से दूर रखना ज्यादा पसंद करते हैं। धोनी सार्वजनिक जगहों पर भी ज्यादा नजर नहीं आते हैं। फैन्स उनको देखते ही घेर लेते हैं। भीड़ को संभाल पाना मुश्किल काम हो जाता है। इसी वजह से शायद माही एकांत में रहना पसंद करते हैं।
Recommended Video
इस बीच उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने फैन्स को खुस कर दिया। माही अपनी पत्नी साक्षी के साथ पहाड़ी गाने पर डांस कर रहे हैं। लोकल लोगों के साथ मिलकर महेंद्र सिंह धोनी ठुमके लगाते हुए नज़र आए हैं। यह गाना इन्स्टाग्राम पर भी ख़ासा लोकप्रिय हुआ था।

इन्स्टाग्राम रील्स में वायरल हुए 'ठुमक-ठुमक' गाने पर धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ नाच रहे हैं। फैन्स ने उनके वायरल वीडियो को काफी पसंद किया है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर माही का यह वीडियो देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों ने भी उनके साथ नाचने का काफी आनन्द उठाया। बताया जा रहा है कि माही ने इस गढ़वाली गाने पर ऋषिकेश में डांस किया है।
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह इस बार भी आईपीएल में खेलने के लिए तैयार हैं। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनको टीम ने रिटेन किया है। धोनी को अनकैप्ड कैटेगरी में 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।












Click it and Unblock the Notifications