VIDEO: ना भीड़, ना शोर-शराबा, धोनी ने सादगी से मनाया जन्मदिन, केक सिर्फ 7 लोगों में बांटा!

MS Dhoni Birthday Video: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 7 जुलाई 2025 को अपना 44वां जन्मदिन मनाया। माही ने हमेशा की तरह इस बार भी सादगी से अपना बर्थडे रांची में JSCA स्टेडियम के अपने करीबी साथियों के साथ मनाया। एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी बिना किसी तामझाम के स्लीवलेस टी-शर्ट पहने हुए केक काटते और दोस्तों के साथ बांटते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो (MS Dhoni Birthday Video)

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने देखा और शेयर किया है। कितने फैंस ने अब तक इसे देखा है इसके बारे में दावे के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन एक बात तय है कि फैंस के दिलों में माही की सादगी आज भी उतनी ही खास है, जितनी उनकी कप्तानी के दिनों में थी। धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बावजूद वह फैंस के बीच चर्चाओं में बने रहते हैं।

Team India 1

फैंस मना रहे हैं धोनी का जन्मदिन

धोनी का बर्थडे केवल रांची तक सीमित नहीं रहा। विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में फैंस ने धोनी के जन्मदिन पर एक विशाल कटआउट लगाया, जो सोशल मीडिया पर छा गया। इस मौके पर लोग चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पोस्टर लेकर पहुंचे, जिनमें धोनी को पारंपरिक साउथ इंडियन वेशभूषा में दिखाया गया। साल 2008 से CSK के साथ जुड़े धोनी को दक्षिण भारत में भगवान जैसा प्यार मिलता है।

दमदार रहा है धोनी का रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। उन्होंने भारत के लिए कुल 538 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने 17,266 रन बनाए और 829 विकेट के पीछे कैच/स्टंपिंग किए। वनडे में धोनी ने कुल 350 मैच खेले हैं, जिसमें 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 10 शतक और 73 अर्धशतक भी निकले हैं।

टेस्ट की बात करें तो धोनी ने 90 मैच, 4,876 रन जड़े हैं। जिसमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल थे। धोनी भारत के इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने सभी ICC ट्रॉफियां (T20 वर्ल्ड कप 2007, ODI वर्ल्ड कप 2011, चैंपियंस ट्रॉफी 2013) जीतने में कामयाबी हासिल की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+