350 टी20 मैंच खेलने वाले भारत के दूसरे खिलाड़ी बने एमएस धोनी, जानें पहले नंबर पर कौन?
महेंद्र सिंह धोनी रविवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में रोहित शर्मा के बाद 350 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए।
मुंबई, 3 अप्रैल। महेंद्र सिंह धोनी रविवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मैच में रोहित शर्मा के बाद 350 टी20 मैच खेलने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए।

रोहित शर्मा ने अभी तक 372 टी20 मैंच खेले हैं जबकि एमएस धोनी और सीएसके टीम के पूर्व साथी सुरेश रैना ने 336 टी20 मैच खेले हैं। 350 टी20 मैचों में से एमएस धोनी ने 98 मैंचों में भारत की कप्तानी की है, जबकि उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में 222 टी20 मैच खेले हैं।
पहली जीत की तलाश में सीएसके
आज धोनी अपना 350वां टी20 मैच खेल रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के हाथों मिली हार के बाद आज सीएसके की टीम इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी।
यह भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह चौटाला ने युवाओं को बांटीं क्रिकेट किट, कहा- समाज में खिलाड़ियों का अहम योगदान
आज पंजाब किंग्स से सीएसके की भिड़ंत
आज सीएसके का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ हो रहा है। पंजाब ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके को 180 रनों का लक्ष्य दिया है। वहीं, ताजा जानकारी मिलने तक सीएसके ने 3.3 ओवरों में 2 विकेट खोकर 20 रन बना लिये हैं। टीम को अभी जीत के लिए 97 गेंदों में 161 रनों की दरकार है। लगातार दो मैच हारने के बाद सीएसके इस वक्त भारी दवाब में हैं। वहीं, इस मुकाबले में जल्दी दो विकेट गिरने के बाद उसके लिए चुनौती और ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे हालातों में इतने बड़े स्कोर को चेज करना सीएसके के लिए आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications