Salman Khan की बर्थडे पार्टी में DHONI की धांसू एंट्री! माही की वाइफ साक्षी ने 'भाईजान' को दिया सरप्राइज?

Salman Khan Birthday Video Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने धूम-धाम के साथ अपना 60वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। शनिवार को जब सलमान अपने पनवेल वाले फार्महाउस पर जन्मदिन का जश्न मना रहे थे, तब वहां टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एंट्री कर सबको चौंका दिया। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ पहुंचे धोनी (Salman Khan Birthday Video Viral)

एमएस धोनी अकेले नहीं, बल्कि अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ सलमान के बर्थडे में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर धोनी के आने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। साक्षी और जीवा ने आकर भाईजान को सरप्राइज देने का काम किया। सलमान ने इस साल कोई बड़ा तामझाम करने के करीबी लोगों के साथ छोटी सी पार्टी रखी थी। जिसमें केवल परिवार और बेहद खास दोस्तों को ही बुलाया गया था। धोनी का इस लिस्ट में होना दोनों दिग्गजों के बीच की गहरी दोस्ती को बताने का काम करता है।

MS Dhoni 1

पैपराजी के सामने भी शांत नजर आए धोनी

अगली सुबह जब धोनी फार्महाउस से वापस निकल रहे थे, तो पैपराजी ने उनके वाहन को घेर लिया। मैदान पर 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी यहां भी अपने शांत अंदाज में नजर आए। उन्होंने बेहद विनम्रता से फोटोग्राफर्स को रास्ता देने का अनुरोध किया और वहां से रवाना हुए। बाद में सलमान और धोनी की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई, जिसमें सलमान अपने सिग्नेचर ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम में दिखे, जबकि धोनी ने स्टाइलिश 'टैन जैकेट' पहनी हुई थी। फैंस के लिए यह एक 'परफेक्ट फ्रेम' था।

पुरानी तस्वीर भी हो रही है वायरल

पार्टी से कुछ दिन पहले ही सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने एक पुरानी और यादगार तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में सलमान खान, एम.एस. धोनी और मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों कीचड़ में लथपथ नजर आ रहे थे। यह तस्वीर सलमान के फार्महाउस पर एक रोमांचक 'एटीवी राइड' के बाद की थी, जिसने साबित कर दिया कि इन दिग्गजों का याराना काफी पुराना और एडवेंचर से भरपूर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+