धोनी और साक्षी ने अंबानी परिवार के फंक्शन में लूट ली महफिल, काले कपड़ों में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को पछाड़ा
MS Dhoni: अनंत अम्बानी के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान जामनगर में कई बड़े सितारे पहुंचे हैं। इनमें क्रिकेटर्स भी शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी, सचिन तेंदुलकर, सूर्यकुमार यादव, राशिद खान, ट्रेंट बोल्ट, ड्वेन ब्रावो आदि खिलाड़ी आए हैं। इस बीच धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की एक बेहतरीन तस्वीर सामने आई है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कढ़ाई के पैटर्न का काला सूट पहना हुआ है। उनकी पत्नी साक्षी ने काले रंग का चमकीला लहंगा पहना हुआ है। यह कपल भीड़ से अलग हटकर काफी डैशिंग लग रहा था। धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने एक तस्वीर शेयर की है।

माही और साक्षी की फोटो शेयर करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने कैप्शन में 'ब्लेजिंग इट' लिखा है। इस फोटो को देखकर धोनी के फैन्स काफी खुश नज़र आए और जमकर तारीफ भी की है। किरोन पोलार्ड भी इस सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए जामनगर आए हैं।
पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं और लम्बे समय तक टीम के लिए खेले हैं। उस हिसाब से उनका आना बनता था। खास बात यह रही कि पोलार्ड पाकिस्तान सुपर लीग को बीच में ही छोड़कर भारत आ गए हैं। ट्रेंट बोल्ट भी मुंबई इंडियंस के सदस्य रहे हैं। कई बड़े सितारे और बॉलीवुड सेलिब्रिटीज इस फंक्शन में आये हैं लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने महफ़िल लूट ली।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications