DHONI के 110 मीटर के छक्के की वजह से मिली CSK को हार, दिनेश कार्तिक का बड़ा खुलासा

RCB IPL 2024 Playoff Spot: बहुत कम बार ऐसा होता है कि महेंद्र सिंह धोनी मैच के दौरान परेशान नजर आए। बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शनिवार यानी 18 मई को एक अहम मुकाबले को हार गई। इस मैच को गंवाने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहद निराश नजर आए। वहीं दूसरी तरफ आरसीबी के खिलाड़ियों ने इस जीत का जमकर जश्न मनाया।

कार्तिक ने खोला राज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रनों से हराकर प्लेऑफ में एंट्री कर ली है। प्लेऑफ में पहुंचने के बाद आरसीबी के खिलाड़ियों ने ड्रेसिंग रूम में भी जमकर शोर मचाया। जीत के बाद बेंगलुरु के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस दौरान एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने ड्रेसिंग रूम में टीम के साथियों के साथ एक बड़े राज से पर्दा उठाया।

MS Dhoni 1

धोनी के छक्के ने बदला मैच

दिनेश कार्तिक ने बताया कि किस तरह महेंद्र सिंह धोनी द्वारा लगाया गया 110 मीटर का छक्का आरसीबी के हक में रहा। दिनेश कार्तिक ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने यश दयाल की पहले ही गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर गेंद को स्टेडियम से बाहर कर दिया। जिस कारण नई गेंद को लाना पड़ा। नई गेंद के साथ शॉट लगाना बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं रहा।

आखिरी पांच गेंदों में सिर्फ एक रन

दिनेश कार्तिक के मुताबिक रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की जीत में महेंद्र सिंह धोनी का भी योगदान रहा। दिनेश कार्तिक ने कहा महेंद्र सिंह धोनी अगर उस तरह की शॉट नहीं खेलते तो शायद यह मुकाबला आरसीबी की टीम के हाथों से फिसल जाता। नई गेंद हार्ड होने के कारण गेंदबाज उससे बल्लेबाज को चकमा देने में सक्षम रहे। यश दयाल नई गेंद के साथ चार गेंद में सिर्फ एक रन ही खर्च किया। आखरी ओवर में ऐसा बेहद कम ही बार देखने को मिला है कि कोई टीम चार गेंद में सिर्फ एक रन ही बनाया हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+